कुमाऊं रेजीमेंट के सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरु की शहादत पर मुख्यमंत्री ने किया नमन
कुमाऊं रेजीमेंट के सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरु की शहादत पर मुख्यमंत्री ने किया नमन
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 6 कुमाऊँ रेजीमेंट के हल्द्वानी निवासी सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरू की जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी का निर्वहन के दौरान शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिवार जनों के साथ है। आपको बता दें कि सूबेदार यमुना प्रसाद पनेरू जम्मू-कश्मीर मे गुरूवार रात्रि पेट्रोलिंग करते हुए शहीद हो गए थे