मोदी सरकार की वर्षगांठ पर संकल्प पत्र बांटे
मोदी सरकार की वर्षगांठ पर संकल्प पत्र बांटे
अमित गिरि गोस्वामी, संवाददाता
साउथ एशिया 24 * 7
लक्सर ,हरिद्वार
देश में दशकों बाद पूर्ण बहुमत प्राप्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार विजय हासिल करने वाली केन्द्र सरकार-2 की वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी के कईं स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन के संकल्प पत्र को लेकर घर-घर जाकर सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से जागरूक कराया गया।
लोगों से मिलकर इस दौरान मोदी सरकार का संकल्प पत्र वितरण किया गया। जिसके माध्यम से लोगों को पिछली पाँच वर्ष की मोदी सरकार के नेतृत्व में अनेक विकास कार्य योजनाओं के संदर्भ में प्रचार प्रसार करते हुए अवगत कराया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित किए जा रहे संकल्प पत्र में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गरीबों के बैंक खाते खुलवाने समेत उन्हें मुफ्त गैस कनेक्शन, मुफ्त बिजली कनेक्शन, शौचालय निर्माण और घर बनाने जैसी कईं प्रमुख योजनाओं का जिक्र किया गया है।
साथ ही साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक समेत एयर स्ट्राइक, वन रैंक-वन पेंशन, वन नेशन-वन टैक्स, GST और किसानों की MSP की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करने पर भी आभार प्रकट किया। नगर मंडल अध्यक्ष विशन पाल सिंह कश्यप ने बताया कि प्रदेश में 10 लाख की बड़ी संख्या में संकल्प पत्रों के वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। पार्टी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर संकल्प पत्रों का वितरण करते हुए सरकार द्वारा किए जा रहे तमाम कार्यों से रूबरू कराने का लगातार काम किया जा रहा है