अजय रौतेला कुमाऊं,अभिनव कुमार गढ़वाल मंडल के बनें आईजी

अजय रौतेला कुमाऊं,अभिनव कुमार गढ़वाल मंडल के बनें आईजी
ब्यूरो रिपोर्ट
साउथ एशिया 24 * 7 देहरादून
शासन ने प्रदेश के दोनों मंडलों के पुलिस प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल किया है । अजय रौतेला को कुमाऊं मंडल और अभिनय कुमार को गढ़वाल मंडल का आईजी बनाया गया है । शासन ने कुल 3 अधिकारियों के प्रशासनिक तबादले किए हैं । वी मुर्गेशन को पुलिस मुख्यालय में आईजी मॉर्डनाइजेशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल आपको बता दें कि अभिनव कुमार इसी साल प्रतिनियुक्ति से प्रदेश में लौटे हैं जो पुलिस मुख्यालय में आईजी मॉर्डनाइजेशन की जिम्मेदारी देख रहे थे एक बार फिर उन्हें गढ़वाल मंडल के आई जी के पद पर पोस्टिंग दी गई है ।
दूसरी तरफ अजय रौतेला गढ़वाल मंडल के आईजी पद पर तैनात रहे हैं अब उनका तबादला कुमाऊं मंडल के आई जी के पद पर किया गया है। दरअसल आईजी कुमाऊं जगतराम जोशी का आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं। और इसी के चलते यह प्रशासनिक ट्रांसफर किया गया है। अजय कुमार अजय रौतेला काफी लंबे समय से कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत है। शासन में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी है। इसके बाद गढ़वाल मंडल की उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। गढ़वाल मंडल के आईजी के तौर पर काम उन्होंने किया है । कुमाऊं मंडल के आईजी के पद पर तैनाती दी गई है। फिलहाल दोनों प्रशासनिक तबादलों को लेकर हफ्ते भर से कबायद चल रही थी। फिलहाल शासन में आज ट्रांसफर का आदेश जारी कर दिया है।
खास बात यह है कि अभिनव कुमार की तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी के तौर पर उनकी छवि है और वह बहुत ही महत्वपूर्ण पदों पर भी प्रतिनियुक्ति के दौरान काम करके लौटे हैं। मिसाल के तौर पर उन्होंने डीआईजी बीएसएफ के तौर पर भी लंबे समय तक काम किया है। ऐसे में उनके प्रशासनिक अनुभव का सरकार आने वाले कुंभ के मेले के साथ कई बड़े आयोजनों में उठा सकती है। जिसके मद्देनजर यह तैनाती काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।