झारखंड में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ें मरीज ,6 हजार के करीब पहुंचा प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा

झारखंड में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ें मरीज ,6 हजार के करीब पहुंचा प्रदेश में कोरोना का आंकड़ा
सौरव अनुराग
साउथ एशिया 24 * 7 हजारीबाग झारखंड
झारखंड में लगातार कोरोनावायरस के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है प्रदेश में कोरोनावायरस का संक्रमण 24 जिलों में फाइल चुका है प्रदेश में अब तक 5500 कोरोनावायरस के मरीज मिले हैं जबकि 68 कोरोनावायरस के मरीजों की मौत भी हो चुकी है सरकार कोरोनावायरस के संक्रमण पर रोकथाम करने का दावा कर रही है इसको लेकर सरकार ने एहतियात के तौर पर कई कदम भी उठाए है। इनमें बोकारो के 120, चतरा के 219, देवघर के 112, धनबाद के 366, दुमका के 39, पूर्वी सिंहभूम के 855, गढ़वा के 245, गिरिडीह के 215, गोड्डा के 37, गुमला के 156, हजारीबाग के 418, जामताड़ा के 42, खूंटी के 44, कोडरमा के 353, लातेहार के 207, लोहरदगा के 160, पाकुड़ के 115, पलामू के 116, रामगढ़ के 243, रांची के 759, साहेबगंज के 95, सरायकेला के 118, सिमडेगा के 387 और पश्चिमी सिंहभूम के 131 मरीज शामिल हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 197 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों के मिलने के बाद राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 5599 हो गई है जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 68 हो गया है। उधर, राज्य में रिकवरी रेट भी लगातार घट रहा है। एक जुलाई को जहां रिकवरी रेट 76.71 प्रतिशत था, वह अब घटकर 48.95 पर पहुंच गया है। कुल कोरोना मरीजों में से अब तक 2718 स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं। राज्य में अब तक 68 की मौत के आंकड़े में 12.5 फीसदी युवा हैं। इनमें 20 से 25 साल के छह, 26 से 30 साल के एक और 31 से 35 साल तक के एक युवा की मौत हो चुकी है। वहीं मृतकों में सबसे अधिक 23 लोग 61 से 75 साल के बीच के हैं।
आक्रामक होता जा रहा है कोरोना
झारखंड में कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ साथ वायरस की आक्रमकता भी बढ़ती जा रही है। पहले जहां 90-95 प्रतिशत मरीज बिना लक्षण के होते थे वहीं अब करीब 25 फीसदी से अधिक मरीजों में लक्षण दिखने लगे हैं। किसी में कम तो किसी में ज्यादा। सबसे बड़ी बात यह है कि मरीजों में न सिर्फ सांस की परेशानी हो रही है बल्कि अब तो कुछ मरीजों के फेफड़े में भी संक्रमण दिखने लगा है। रिम्स में फिलहाल कोरोना के 110 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 32-35 मरीजों में लक्षण उभर चुके हैं। कुछ में तो भर्ती होने के पहले से ही लक्षण हैं।
झारखंड में हजारीबाग नगर निगम और गढ़वा नगर परिषद छेत्रो में पुनः सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। लगातार कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद दोनों जिलों में यह फैसला लिया गया है।हजारीबाग में 15 जुलाई से सात दिनों के लिए लॉकडाउन लगाया गया है वहीं गढ़वा में 19 आज यानी 19 जुलाई से 31 जुलाई तक लॉक डाउन लगाया गया है। सिर्फ जरूरी सेवा में छूट दी गई है। उपायुक्त ने चेंबर ऑफ कॉमर्स के साथ इस संबंध में बैठक की। इस लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। दोनों जिलों में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली गाड़ियों पर रोक लगा दी गई है। शहर के चारों ओर नाका लगाने का फैसला लिया गया है।