अनुष्ठान के दूसरे दिन हुई पूजा, शाम तक आयोध्या पहुचेंगे कई बड़े नेता

राम लला : अनुष्ठान के दूसरे दिन हुई पूजा, शाम तक आयोध्या पहुचेंगे कई बड़े नेता
शेफाली गिल साउथ एशिया 24 * 7
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहे तीन दिन के अनुष्ठान का आज दूसरा दिन है। अयोध्या में धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन राम जन्मभूमि में रामार्चा पूजा शुरू हो गई है। काशी, अयोध्या के 9 वेदाचार्य मंत्रोच्चार के बीच पूजा करवा रहे हैं। यह छह घंटे चलेगी। यजमान के रूप में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य राजा विमलेंद्र प्रताप मिश्र और उनकी पत्नी मौजूद हैं।
बुधवार को 12:30 बजे भूमि पूजन शुरू होगा, जो 10 मिनट तक चलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल राम मंदिर की नींव रखने के लिए अयोध्या में 3 घंटे तक रहेंगे। भूमि पूजन कार्यक्रम के यजमान वीएचपी के प्रमुख रहे अशोक सिंघल के पुत्र सलिल होंगे।
इसी के साथ ही भूमि पूजन समारोह में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत और भाजपा नेता उमा भारती आज शाम तक अयोध्या पहुंच जाएंगी। भागवत पुष्पक एक्सप्रेस से भोपाल से कानपुर पहुंच चुके हैं। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की। दोपहर तक लखनऊ जाएंगे और फिर शाम को अयोध्या पहुंच जाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील पर तीर्थ नगरी मथुरा, वृंदावन, काशी, चित्रकूट, प्रयागराज, नैमिषारण्य और गोरखपुर में आज से दीपोत्सव मनाया जाएगा। अखंड कीर्तन और रामायण का पाठ का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री आवास पर आज और कल दीपोत्सव होगा।
साथ ही अयोध्या में बुधवार को राममंदिर के लिए भूमिपूजन से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेतओं के सुर बदले नज़र आए हैं। एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ भगवाधारी हो गए हैं. कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउट पर नई तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में वो भगवा वस्त्र में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रोफाइल फोटो को भी बदल दिया है। फिलहाल जिला प्रशासन ने वीआईपी के आने के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का दावा किया है अयोध्या की सीमाओं को सील कर दिया गया है ।आने जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है स्थानीय लोगों को आई कार्ड लेकर चलने के निर्देश दिए गए हैं।