अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को धोनी का अलविदा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को धोनी का अलविदा
नेहा झा
साउथ एशिया 24*7
74 वें स्वतंत्रता दिवस पर अचानक ही महेंद्र सिंह धोनी ही अपने सोशल एक पोस्ट से करोड़ों लोगों को स्तब्ध कर दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने केेआ एलान कर दिया करोड़ो लोगों के दिलों पर महेंद्र सिंह धोनी राज़ करते है। रांची के गली बॉय और क्रिकेट का राजा जिनका हर अंदाज़ ही निराला होता है उन्होंने अचानक ही 15अगस्त की शाम अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया।
“मुझे आज शाम 7.29 बजे से रिटायर समझा जाये” इस पोस्ट को देख कर कुछ ही पलों में धोनी के फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपना दुख जताने लगे “
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी हर उम्र के लोगों के दिलों पर राज करते है ऐसे में क्या बच्चे, क्या जवान, क्या बूढ़े, सभी ने अपनी भावनाऐं व्यक्त की। धोनी रांची शहर से है ऐसे में रांची में भी लोग एक दूसरे को फोन करके और सोशल मीडिया पर अपने प्यारे माही के रिटायर्ड होने पे दुख जताने लगे।
जिस तरह से महेंद्र सिंह धोनी ने रांची और पूरे देश को क्रिकेट की एक नई दिशा दी, जिसकी वजह से वो हर घर में लोकप्रिय हुए। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कहना है कि हमारे चहेते लाल अब नीली जर्सी में नहीं दिखेगा। लेकिन देशवासियों का दिल अभी भरा नही है इसलिए बीसीसीआई से धोनी का एक शानदार फेयरवेल मैच रांची में करवाने की अपील करता हूँ।
धोनी फिलहाल आईपीएल खेलते रहेंगे।भारत को तीन आईसीसी ट्रोफी दिलाने वाले धोनी एकलौते कप्तान है । जैसे कि धोनी के फैंस उनसे लगातार कहते रहे कि 15 अगस्त ही क्यों चुना रिटायरमेन्ट ऐलान करने के लिए तो धोनी के बहुत क़रीबी दोस्त ने बताया है कि उनकी माँ का जन्मदिन 15 अगस्त को होता है ऐसे में ये उनकी माँ को जन्मदिन का तोफा दिया है । उनके सन्यास लेने पर उनके माता पिता पत्नी सभी खुश है। क्योंकि अब वो ज्यादा वक्त अपने परिवार के साथ बिता सकेंगे।