113 बर्षों में टाटा स्टील ने विश्व स्तर पर कई कीर्तमान बनाए: राजेश शुक्ल

113 बर्षों में टाटा स्टील ने विश्व स्तर पर कई कीर्तमान बनाए: राजेश शुक्ल
रतन टाटा और टी वी नरेन्द्रन को दी बधाई
By नेहा झा
झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि टाटा स्टील की 113 बर्ष पूर्व आज के ही दिन नीव रखी गयी थी।आज का दिन ऐतिहासिक है। 113 बर्षों में टाटा स्टील ने विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई, झारखंड के नाम को ऊंचा किया, जमशेदपुर जैसे व्यवस्थित शहर को और सुन्दर तथा महिमामण्डित किया।आज जमशेदपुर की एक अलग पहचान पूरे भारत मे है।
शुक्ला जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा है कि टाटा स्टील ने 113 बर्षों में संस्थापक जे एन टाटा के दुरदृष्टिपूर्ण भावना और विचार को लागू कर एक मिसाल पेश किया है अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का मजबूती से निर्वहन किया है।
आज टाटा समूह के संरक्षक रतन टाटा और टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को बधाई दिया है तथा उनके औद्योगिक क्रांति के जरिए आत्मनिर्भर बनाने की उनकी परिकल्पना की भूरी भूरी प्रशंसा किया है।
शुक्ला ने कहा है कि टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों और नागरिकों के लिए श्रेष्ठ नागरिक सुविधा सफलता पूर्वक प्रदान किया है जो वेजोड़ और बेमिसाल है।
शुक्ल ने आशा व्यक्त किया टाटा स्टील इसी प्रकार उत्तरोत्तर प्रगति करेगा तथा आज के समय मे कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में श्री रतन टाटा के दर्शन को मजबूती से लागू करेंगा। कोरोना के संक्रमण काल के दौरान देश में आर्थिक स्थिति की गति धीमी पड़ी है रोजगार, स्वरोजगार के को लेकर केंद्र व राज्य सरकार विचार मंथन कर रही है ऐसे में देश के औद्योगिक घरानों को चिंतन मंथन करने की जरूरत है।
जिससे आर्थिक स्थिति को एक बार फिर पटरी पर लाया जा सके साथी रोजगार वासु रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर को भी बढ़ाया जाए। जैसे युवाओं को रोजगार भी मिल सकें और देश प्रदेश की आर्थिक स्थिति भी बेहतर हो।