कानपुर विकास दूबे की पत्नी से ईडी ने की 8 घंटे तक पूछताछ

कानपुर विकास दूबे की पत्नी से ईडी ने की 8 घंटे तक पूछताछ
By अमित यादव, लखनऊ
कानपुर बिकारू कांड के मुख्य मास्टरमाइंड विकास दुबे की पत्नी से ईडी ने 8 घंटे तक लंबी पूछताछ की है ।विकास दुबे की पत्नी ऋचा अपने दो बेटों के साथ ईडी के कार्यालय में पहुंची। जहां 8 घंटे तक ईडी ने उनकी चल अचल संपत्ति के बारे में बारीकियों से जानकारी हासिल की। जिस तरह से विकास दुबे ने रसूख का फायदा उठाते हुए अवैध तरीके से बेशकीमती जमीनों पर कब्जा किया था । साथ ही रंगदारी व फिरौती से करोड़ों रुपए की संपत्ति को अर्जित किया था। उसके चलते ईडी पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर चल और अचल संपत्ति कहां से हासिल हुई थी। फिलहाल ईडी की रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी कि आखिर विकास दुबे ने किस तरह से संपत्तियों को अर्जित किया था और उसके कहां-कहां पर संपत्तियां हैं बैंक अकाउंट की क्या स्थिति है यह सारी तस्वीर थोड़े दिनों में साफ हो सकती है।
कब हुआ था बिकारु कांड
कानपुर में बिकारू गांव में 2 जुलाई की रात गैंगस्टर विकास दुबे अपने साथियों के साथ मिलकर सीओ देवेंद्र समेत 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। पुलिस टीम विकास दुबे को एक पुराने मामले में गिरफ्तार करने पहुंची थी इस मामले में प्रवर्तन निर्देश आले विकास दुबे द्वारा जुटाई गई चल और अचल संपत्ति की जांच करने पहुंची। बुधवार को ईडी ने विकास की पत्नी ऋचा दुबे दुबे को तलब किया और 8 घंटे की लंबी पूछताछ की।
विकास दुबे बिकरू कांड का मास्टरमाइंड
ईडी ने रिचा से बैंक डॉक्यूमेंट इनकम टैक्स रिटर्न और प्रॉपर्टी के दस्तावेज मांगे दरअसल लंबी छानबीन के बाद ईडी ने 14 सितंबर को विकास दुबे और उसके एक सहयोगी जय बाजपेई समेत 36 आरोपियों के खिलाफ मनी लांड्रिंग का केस दर्ज किया था। जय बाजपेई विकास दुबे का फाइनेंसर है वर्तमान में वह लखनऊ की जेल में बंद है स्थानीय पुलिस ने जय बाजपेई कानपुर की तीन अवैध संपत्तियों को भी अपने अंडर लिया है।
सूत्रों कहना है कि ईडी को अपनी जांच में अब तक विकास दुबे और उसके साथियों से जुड़ी एक 139 संपत्तियों का ब्यौरा मिल चुका है इसके अलावा कई बैंक खाते की भी जानकारी हाथ लगी है। विकास दुबे की विदेश यात्रियों के भी रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
क्या है बिकारू कांड
कानपुर के चौबे पुर थाने अंतर्गत विक्रम गांव में 2 जुलाई की रात गैंगस्टर विकास दुबे और उसकी गैंग ने एचएसओ समेत 8 पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या कर फरार हो गया था।9 जुलाई को विकास दुबे महाकाल मंदिर उज्जैन में पूजा अर्चना करते हुए पाया गया और मध्य प्रदेश पुलिस ने उस को हिरासत में ले लिया। 10 जुलाई को मध्य प्रदेश प्रशासन ने उत्तर प्रदेश पुलिस को विकास दुबे सौंप दिया था।