भाजपा के सल्ट विधानसभा की विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली में हुआ निधन कई दिनों से चल रहा था इलाज

भाजपा के सल्ट विधानसभा की विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का दिल्ली में हुआ निधनक कई दिनों से चल रहा था इलाज
ब्यूरो रिपोर्ट
तीन बार के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का आज सुबह 6:00 बजे दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 50 साल के थे। अल्मोड़ा जिले के साल्ट विधानसभा क्षेत्र से तीन बार पूर्व विधायक रहे 2002 से लेकर 2007 तक कुमाऊँ मंडल विकास निगम के चेयरमैन के पद पर भी उन्होंने काम किया था। 2012 से लेकर 2017 में भी वह सल्ट विधानसभा से विधायक चुने गए थे । तीसरी बार 2017 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने जीत हासिल की थी। फिर हर हाल में उनकी पत्नी का भी दिल्ली में निधन हो गया था।
उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उन्हें कर्मठ सील और जुझारू नेता बताया है । उनका कहना है कि उनके निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है।
सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
भगत ने कहा कि जीना हमारे युवा ,ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।
भगत ने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से भी और पूरी पार्टी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है।