5:00 बजे राजभवन में मंत्रियों को दिलाई जाएगी शपथ

5:00 बजे मंत्रियों को दिलाई जाएगी राजभवन में शपथ
निरंजन सिंह संवादाता साउथ एशिया 24 * 7
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट मंत्रियों को आज शाम 5:00 बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी ।राज्यपाल बेबी रानी मौर्य मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी समारोह में शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित होगा।
तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री के तौर पर 10 मार्च को शपथ ली थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट मंत्रियों को शपथ आखिर कब दिलाई जाएगी। फिलहाल कैबिनेट मंत्रियों के शपथ को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म रही कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कैबिनेट मंत्रियों को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कैबिनेट में जगह मिल पाएगी
पूर्व परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ,पूर्व वन मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ,पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, पूर्व महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ,पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को क्या एक बार फिर जगह मिल सकती है ?
साथ में 3 नए विधायकों को भी मंत्री बनने का मौका मिल सकता है पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कैबिनेट के मंत्रियों के कई विभाग बदला जा सकता है या उन्हें फिर कैबिनेट से हटाया जा सकता है ।
मगर अभी तक जो कयास लगाए जा रहे हैं उसके मुताबिक कैबिनेट में कईयों को जगह मिल सकती है पूर्व कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, वन मंत्री हरक सिंह रावत पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज जैसे पूर्व मंत्रियों को एक बार फिर कैबिनेट में जगह मिल सकती है।
फिलहाल 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी खास बात है कि दोबारा कैबिनेट का विस्तार नहीं होगा अब पूरी तरह से सभी मंत्रियों के पद एक साथ ही भरे जाएंगे मगर सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि क्या पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत के कैबिनेट के सभी मंत्रियों को जगह मिल पाएगी या फिर उनका विभाग बदला जाएगा
मगर कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के जातीय ,क्षेत्रीय समीकरण पर भी नजर रहेगी भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कदम उठाएगी।