2022 विधानसभा चुनाव योगी बनाम अखिलेश ?

योगी बनाम अखिलेश यूपी 2022 विधानसभा चुनाव
By पारुल जोशी
उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है । सत्ताधारी भाजपा जहां 2017 के विधानसभा चुनाव को दोहराने क जद्दोजहद कर रही है तो दूसरी तरफ मुख्य विपक्षी पार्टी सपा भी चुनाव को भाजपा बनाम सपा करने की कवायद कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ अपने 5 साल के कार्यों की उपलब्धियों को लेकर मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं।
सरकार और संगठन के बीच कई दौर की बैठक हो चुकी है पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह 1 महीने में दो बार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाकर पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में उतरने जा रही है।
कई क्षेत्रीय दलों को भाजपा एक मंच पर लाना चाहती है जिसमें ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के साथ अपना दल, निषाद पार्टी भी शामिल है । फिलहाल जिस तरह से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को भ्रष्ट मुक्त और पारदर्शी सरकार दिया है भाजपा उसे उसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहती है।
आपको बता देें अखिलेश यादव एक भारतीय राजनेता और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं, जिन्होंने 2012 से 2017 तक उत्तर प्रदेश के 20 वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया। 2017 चुुुनाव को समाजवादी पार्टी बुरी तरह से हार गई।
योगी आदियानाथ को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई। वे राजनीतिज्ञ हैं और उत्तर प्रदेश के 22 वें व वर्तमान मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं।अखिलेश यादव ने पहली परियोजना 27 सितंबर 2014 को नगर और चारबाग रेलवे स्टेशन के बीच 8.3 किलोमीटर के साथ लखनऊ मेट्रो का निर्माण कराया दूसरी परियोजना आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे थी जिसे 21 नवंबर 2016 को पूरा किया गया। दिसंबर 2016 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आधारशिला रखी और 52,437 करोड़ रुपये की बिजली परियोजना का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 की शुरुआत की थी।
2017 में योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना और उन्होंने बहुत कुछ किया योगी सरकार ने पिछले 5 वर्षों में गन्ना किसानों को 1.27 लाख करोड़ का भुगतान किया। राज्य सरकार ने पिछले 4 वर्षों में हर क्षेत्र में सफलतापूर्वक बदलाव किया
कानून और व्यवस्था संगठित अपराध, भू माफिया खनन माफिया, शिक्षा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की ।इन पहल को देश भर में सकारात्मक रूप से लिया गया। अब यूपी देश में निवेश के लिए सबसे अच्छी जगह बन गया है। यूपी सरकार ने राज्य में नए 59 पुलिस स्टेशन, 4 महिला स्टेशन, 16 साइबर क्राइम स्टेशन स्थापित किए। सीए योगी महिला सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। योगी सरकार में डकैतीर के मामलों में 45%, बलात्कार के मामलों में 45% की गिरावट, हत्या के मामलों में 19% की गिरावट आई है।
योगी आदित्यनाथ 5 नए हाईवे राम मंदिर का निर्माण कानून व्यवस्था शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्यों की उपलब्धियों को लेकर 2022 के विधानसभा चुनाव के तहत जनता के बीच में जाएंगे। अब जनता जनार्दन को तय करना है 2022 के विधानसभा चुनाव में योगी या अखिलेश को प्रदेश की कमाान सौंपनी है फिलहाल प्रदेश की कमान को लेकर जनता जनार्दन ही आखरी फैसलाा करेंगी ?