नारी शक्ति के सम्मान के लिए एकजुट हो महिलाए- रेखा नेगी प्रदेश अध्यक्ष महिला उजागर समिति

नारी शक्ति के सम्मान के लिए एकजुट हो महिलाए- रेखा नेगी प्रदेश अध्यक्ष महिला उजागर समिति
ब्यूरो रिपोर्ट
हरेला पर्व के पावन मौके पर महिला उजागर समिति के प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी ने राज्य आंदोलनकारी महिलाओं को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी का कहना है कि उत्तराखंड में महिलाओं के हक हकूक की लड़ाई हमेशा से लड़ी जा रही है।
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को भी जन जन तक पहुंचाने में सहयोग किया जा रहा है । रेखा नेगी का कहना है कि उत्तराखंड में नारी शक्ति नेे हमेशा बड़े आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई है ।
राज आंदोलन के दौरान भी महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। जिन महिलाओं ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर के आंदोलन को चलाया था आज उन्हें सम्मानित करते हुए खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं।
उनका कहना है कि महिला उजागर समिति महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा काम करती रहेगी जो प्रदेश की विकास में अपना योगदान देना चाहते हैं वह समिति के साथ जुड़ सकते हैं। उत्तराखंड देव भूमि है और यहां पर महिलाओं का सबसे अधिक सम्मान किया जाता है ऐसे में महिला अत्याचार व शोषण के खिलाफ हमेशा आवाज को बुलंद किया जाएगा।