Big breaking पुलिस जवानों के 4600 ग्रेड पे को लेकर हुई अहम बैठक ,जानिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल डीजीपी के बीच क्या हुई वार्ता

पुलिस जवानों के 4600 ग्रेड पे को लेकर हुई अहम बैठक ,जानिए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल डीजीपी के बीच क्या हुई वार्ता
ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून
Note साउथ एशिया 24 ×7 यानी सच्ची खबर ,हम किसी खबर को बिना बयान के नहीं चलाते, खबर को क्रॉस चेक करते हैं खबर की तह तक जाते हैं फिर खबर लिखते है। आप साउथ एशिया 24×7 के साथ जुड़े रहिए क्योंकि हम करते हैं बात मुद्दे की
उत्तराखंड पुलिस महकमे में 20 साल की सेवा दे चुके पुलिस कॉन्स्टेबल को 4600 ग्रेड पे देने की मसले को लेकर डीजीपी अशोक कुमार ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से मुलाकात की। तकरीबन सवा घंटे तक बंद कमरे में वार्ता हुई।
जिसमें जवानों के एसीपी के मसले को हल करने के बारे में चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का कहना है कि डीजीपी के साथ में पुलिस जवानों के ग्रेड पे, एसीपी के मामले को लेकर चर्चा हुई है। जिसमें उनके पे स्केल के बारे में भी बातचीत की गई है। पुलिस जवानों को 46100 ग्रेड पे देने को लेकर 27 से 28 जुलाई को एक अहम बैठक होगी ।ग्रेड पे के मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है।
जिस की बैठक 27 या 28 जुलाई को होनी है। डीजीपी अशोक कुमार का कहना है कि जवानों के मामले को लेकर चर्चा की गई है। बहुत ही सार्थक चर्चा हुई है उम्मीद है जल्द ही ग्रेड पे के मामले का हल निकल जाएगा ।आपको बता दें कि उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल को एसआई के ग्रेड पे देने की चर्चा चल रही है। 2000 और 2001बैच के कांस्टेबल की दूसरी एसीपी के तौर पर एसआई के सापेक्ष ₹4600 ग्रेड पे देने की चर्चा चल रही है उत्तराखंड में तकरीबन 1500 पुलिस जवानों को ग्रेट पर देना हैं।
एसआई का पद ना होने की वजह से 20 साल की सेवा दे चुके कांस्टेबल को एसआई के सापेक्ष ग्रेड पे देने की चर्चा चल रही हैं।
सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने पुलिस जमाने के मसले को लेकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल से भी मुलाकात की है। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी का कहना है कि पुलिस जवानों का कोई संगठन नहीं है स्वतः संज्ञान लेकर उनके मसले को सरकार तक पहुंचाया गया है। उनका कहना है कि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने आश्वासन दिया है की जवानों के मसले का निदान किया जाएगा फिलहाल अगले सप्ताह कैबिनेट की बैठक होनी है उसके पहले पुलिस जवानों को ग्रेड पे का तोहफा मिल सकता है। 2000 के पहले पुलिस महकमे में भर्ती हुए कांस्टेबल के जवानों को एसआई के सापेक्ष ग्रेड पे दिया जा रहा है। जिसमें 1996 ,97,और 1998 बैच के कांस्टेबल शामिल है।