CM Pushkar के आदेश का दिखा असर ,Uttrakhand police ने 45 दिन में बनाया नया रिकॉर्ड

Cm पुष्कर सिंह धामी के आदेश का दिखा असर ,45 दिन में पुलिस ने बनाया नया रिकॉर्ड ।
By ऋषिका द्विवेदी साउथ एशिया 24 * 7 देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश का पुलिस महकमे में असर देखने को मिला है। हरेला लोक पर्व के पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिक से अधिक पौधेबलगाने के आदेश दिए थे ।जिसका असर पुलिस महकमें में देखने को मिला है। पुलिस ने 45 दिन में एक लाख पौधे लगाने का रिकॉर्ड बनाया है ।पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए बाकायदा आंकड़ा भी जारी किया है। जन जागरूकता अभियान के तहत उत्तराखंड पुलिस ने देहरादून हरिद्वार नैनीताल उधम सिंह नगर के बड़े जिलों में बड़े पैमाने पर पौधे रोपित किए हैं ।
अशोक कुमार डीजीपी DGP का कहना है कि उत्तराखंड पुलिस जहां अपनी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी बखूबी के साथ निभा रही है वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 100000 पौधे प्रदेश के सभी जिलों में रोपित किए हैं अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने बताया कि दिनांक 05 जून, 2021 (विश्व पर्यावरण दिवस) से 16 जुलाई, 2021 (हरेला पर्व) तक उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा पर्यावरण सुरक्षा, संरक्षण एवं जागरूकता के सन्देश के साथ प्रदेश स्तर पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया।
अभियान के अन्तर्गत समस्त पुलिस परिसरों (थाना, चौकी, वाहिनी, पुलिस लाइन, इकाईयों) में एक लाख पौंधें रोपने का लक्ष्य रखा गया था, परंतु उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए कुल एक लाख छह हजार सात सौ नौ (1,06,709) पौंधें रोपित किये गये हैं।विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरणविद् पद्मभूषण डॉ. अनिल जोशी जी के साथ पुलिस मुख्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण कर इस अभियान की शुरूआत की गयी थी, जिसके अन्तर्गत हरेला पर्व तक समस्त पुलिस परिसरों 01 लाख पौंधें लगाने का लक्ष्य रखा गया था, परंतु इन 45 दिन में प्रत्येक थानों, पुलिस लाईन, वाहिनियों एवं इकाईयों ने उनको आवंटित पौंधें से अधिक पौधे लगाते हुए कुल एक लाख छह हजार सात सौ नौ (1,06,709) पौंधें रोपित किये गये। अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने पर्यावरण सुरक्षा एवं संरक्षण में अपना योगदान देने और इस विशेष अभियान को सफल बनाने के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।