CM Pushkar singh Dhami ने किया औचक निरीक्षण, मिली खामियां DM को जांच के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउण्ड में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन के निर्माण कार्य की जांच के डीएम को दिये निर्देश।औचक निरीक्षण में निर्माण में मिली कमियों पर डीएम को दिये जांच के निर्देश ।गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री।
By दीपक नारंग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउण्ड देहरादून में निर्माणाधीन बहुद्देशीय क्रीडा भवन का औचक निरीक्षण किया। इस भवन में दरार एवं सीलन की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्माण कार्य की शीघ्र जाँच करने के निर्देश दिये।
क्वालिटी में कमी पर सख्त एक्शन
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही पर संबधित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों पर सख्त कारवाई की जायेगी। परेड ग्राउण्ड में बन रहे बहुद्देशीय क्रीडा भवन का निर्माण पेयजल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है।
स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान परेड ग्राउण्ड में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी के तहत परेड ग्राउण्ड में होने वाले निर्माण कार्यों को पूर्ण करने की समयावधि क्या रखी गई है, इसका पूरा विवरण प्रस्तुत किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का निर्माण चल रहा है। काफी समय से निर्माण कार्य चल रहा है मगर अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का औचक निरीक्षण में कई खामियां मिली है जिसकी डीएम को जांच करने के आदेश दिए हैं उनका कहना है कि जांच में अगर अधिकारी दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।