सपा में शक्ति प्रदर्शन शुरू,22 के चुनाव में जुटे सपा कार्यकर्ता

सपा में शक्ति प्रदर्शन शुरू,22 के चुनाव में जुटे सपा कार्यकर्ता
By जफर अकील
गाज़ीपुर
बहादुरगंज गाज़ीपुर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में डाक्टर जनेश्वर मिश्रा के जयंती के अवसर पर साइकिल यात्रा निकालकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने के साथ साथ अपना शक्ति प्रदर्शन भी किया
इसी क्रम में कासिमाबाद तहसील से जयहिंद यादव के नेतृत्व में कासिमाबाद तहसील के सेंट जोसेफ स्कूल से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जुलूस कासिमाबाद कुतुबपुर बडौरा सलामतपुर सनेहुआ होते हुए बहादुरगंज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर जाकर समाप्त हुआ।
समाजवादी पार्टी बहादुरगंज के तत्वाधान में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने साइकिल जुलूस निकाला। जुलूस का नेतृत्व करते हुए जयहिंद यादव अपने पार्टी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नगर एवं आसपास के गलियों में भ्रमण कर भाजपा सरकार की दुर्व्यवस्था पर जमकर हल्ला बोला और जनहित में मंहगाई को कम करने डीजल पेट्रोल के दाम घटाने की मांग की।
कानून व्यवस्था पर प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी ,महिलाओं पर अत्याचार कानून व्यवस्था आदि चरमरा गई है लोग परेशान है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में व्यापक रूप से धांधली की गई। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता मजबूती के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगे ।विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का प्रयास करें
अंत में यूनियन बैंक के पास जनेश्वर मिश्र के चित्रों पर माल्यार्पण करते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुट होने पर बल दिया गया। 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी प्रदेश में एक बार फिर से सक्रिय नजर आ रही है जगह जगह कार्यकर्ताओं को जहां प्रशिक्षण दिया जा रहा है वही चुनाव की तैयारियों की रणनीति तैयार हो रही है आपको बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को बुरी तरह से शिकस्त मिली थी । 47 सीटों पर ही समाजवादी पार्टी सिमट गई थी देखना होगा कि 2022 की विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को कितनी सीटों पर जीत दिलाती हैं।
जय हिंद यादव, कालीचरण राजभर ,महेंद्र चौहान ,सुजीत कुमार ,राजेश कुमार, र,ईस अंसारी, मोहम्मद कैफ, अजय राय प्रदीप ,राजभर ,सुधीर साहनी ,विशाल मद्धेशिया, फिरोज खान योगेंद्र राय, अख्तर हुसैन मोहम्मद ,रिजवान फैजान ,उल्लाह अंसारी ,शमीम अंसारी ,आजम खान, हरिंदर विश्वकर्मा, रामचरित यादव ,अनिल यादव ,संतोष कुमार, अरविंद सुनील अनुराग यादव ,इनाम अंसारी ,शादाब नोमानी, एजाज अहमद ,वसीम अहमद, खालिद महमूद, रईस अंसारी ,राजेश यादव हरिंदर यादव संतोष जायसवाल के अलावा बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।