हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को CM पुष्कर सिंह धामी ने 25 लाख रुपए देने की घोषणा, जल्द उत्तराखंड में लागू होगी खेल नीति

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को CM पुष्कर सिंह धामी ने 25 लाख रुपए देने की घोषणा, जल्द उत्तराखंड में लागू होगी खेल नीति
दीपक नारंग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हाॅकी टीम की खिलाङी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा हमें गर्व है कि टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का शानदार योगदान रहा है। शीघ्र ही हमारे राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभा के द्वीप प्रज्ज्वलित हों।
उत्तराखण्ड में नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप से हमारे युवाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं का विकास करने हेतु उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान होगा। हमारा प्रयास होगा कि प्रदेश के कोने कोने में वंदना जैसी प्रतिभाओं के दीप प्रज्ज्वलित हों।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 6, 2021
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करके भारतीय महिला क्रिकेट हॉकी टीम की खिलाड़ियों को जहां बधाई दी है वहीं वंदना कटारिया के योगदान को भी सराहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि वंदना कटारिया एक होनहार खिलाड़ी है। जिस तरह का प्रदर्शन भारतीय हॉकी की टीम ने बेहतर प्रदर्शन ओलंपिक में किया है । वह यादगार रहेगा उनका कहना है कि उत्तराखंड सरकार लगातार खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए काम कर रहा है।
आने वाले दिनों में प्रदेश सरकार नई खेल नीति को लेकर आएगी । प्रदेश के खिलाड़ियों को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा बताया जा रहा है कि प्रदेश सरकार नई खेल नीति की दिशा में काम कर रही है।
खासतौर से जिला, प्रदेश , राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को सरकार सरकारी नौकरी देने के लिए भी विचार कर रही है जिस तरह से वंदना कटारिया ने उम्दा प्रदर्शन किया है वह प्रदेश के और देश के खिलाड़ियों केे लिए प्रेरणादायक है।
हमें गर्व है कि #Tokyo2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना कटारिया का अविस्मरणीय योगदान रहा है। उत्तराखंड सरकार की ओर से वंदना को 25 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। pic.twitter.com/Cx61BjmklV
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 6, 2021
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है प्रदेश सरकार ने वंदना कटारिया के योगदान को देखते हुए 25 लाख रुुपये की धनराशि देने का फैसला किया है वंदना कटारिया के उज्जवल भविष्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामना की है उनका कहना है कि वंदना कटारिया का योगदान दूसरे खिलाड़ियों को प्रेरित करेगा।