CM पुष्कर सिंह धामी 12 August को भारतीय महिला Hockey खिलाड़ी वंदना कटारिया के जाएंगे घर, सरकार दे रही है 25 लाख,देखिए तस्वीरें

CM पुष्कर सिंह धामी 12 August को भारतीय महिला Hockey खिलाड़ी वंदना कटारिया के जाएंगे घर, सरकार दे रही है 25 लाख
By सुशील कुमार झा हरिद्वार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के बाद 12 अगस्त को उत्तराखंड लौट रहे हैं। 12:00 बजे से 1:00 बजे तक हरिद्वार के राजकीय कन्या महाविद्यालय दल्लावाला खानपुर का शिलान्यास व खानपुर विधानसभा की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करेंगे
खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन व पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहेंगे ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं का दौरा कर रहे हैं ।
योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम कर रहे हैं इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खानपुर विधानसभा में कई बड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 1:40 पर रोशनाबाद हरिद्वार भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर पर जाकर मुलाकात करेंगे।
वंदना कटारिया भारतीय महिला हॉकी टीम खिलाड़ी है भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है प्रदेश सरकार ने 25 लाख रुपये ऐलान किया है साथ ही महिला बाल विकास विभाग का वंदना कटारिया को ब्रांड एंबेसडर भी बनाया गया है।
हाल में मीडिया से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि वंदना कटारिया ना सिर्फ उत्तराखंड का बल्कि देश का नाम रोशन किया हैं। ऐसे में युवा खिलाड़ी वंदना कटारिया से प्रेरणा लेकर बेहतर प्रदर्शन करेंगे ।
देश और प्रदेश का नाम दुनिया के पटल पर ले जाने का करेंगे। इस कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का वंदना कटारिया के घर जाना कई मायने में महत्वपूर्ण है इससे दूसरे खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
प्रदेश सरकार ने ऐलान किया है कि जल्द ही खेल नीति की घोषणा की जाएगी उम्मीद की जा रही है कि 23 अगस्त से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान सरकार खेल नीति को भी ला सकती है क्योंकि विधानसभा का सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में सदन में कई विधेयक आएंगे।