वंदना कटारिया को सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर ,सीएम ने दिए 25 लाख

वंदना कटारिया को सरकार ने बनाया ब्रांड एंबेसडर,सीएम ने दिए 25 लाख
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वंदना कटारिया को सम्मानित किया
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर जाकर किया सम्मानित
ओलम्पिक में शानदार प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये का चेक और तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया
वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है
By दीपक नारंग
टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की महिला हॉकी टीम के खिलाड़ी वंदना कटारिया का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया है उनके घर पर जाकर उनका स्वागत किया है साथ ही ₹2500000 का चेक भी दिया है इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत और कई स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोकियो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुश्री वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्दना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्दना कटारिया ने टोकियो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने वन्दना को आगे भी इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रदेश सरकार खेल नीति बना रही है आने वाले दिनों में उत्तराखंड में नई खेल नीति लागू होगी इससे युवा खिलाड़ियों को काफी फायदा मिल सकेगा उनका कहना है कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य को लेकर गंभीरता के साथ में काम कर रही है।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, यतीश्वरानन्द, विधायक आदेश चौहान, देशराज कर्णवाल, सचिव हरि चन्द्र सेमवाल एवं सुश्री वंदना कटारिया के परिवारजन मौजूद थे।