भाजपा की नब्ज टटोलने पहुंचे जेपी नड्डा, 48 घंटे में 11 मीटिंग, जीत का देंगे मंत्र

भाजपा की नब्ज टटोलने पहुंचे जेपी नड्डा, 48 घंटे में 11 मीटिंग, जीत का देंगे मंत्र
By सुशील कुमार झा हरिद्वार
2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 48 घंटे तक पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग करेंगे। आज 10:30 बजे जेपी नड्डा जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया ।
जौली ग्रांट एयरपोर्ट से लेकर हरिद्वार तक जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।। 48 घंटे तक 2022 के चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पार्टी के प्रदेश, जिला और विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और उनके महा मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।
2 दिन में कुल 11 मीटिंग की जाएगी आज देर रात तक पांच और कल 6 मीटिंग करेंगे । भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि पदाधिकारियों के साथ 2022 के विधानसभा चुनाव के साथ संगठन और सरकार के बीच बेहतर तालमेल करने और सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बुके देकर स्वागत किया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा भाजपा के महामंत्री और कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे । 48 घंटे तक चलने वाली मीटिंग में भाजपा के जहां विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल होंगे। वहीं भाजपा के सांसदों के साथ भी बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोलने का काम होगा कि 2022 कैसे कामयाब बनाया जाए क्योंकि भाजपा 2022 में 60 पाठ का दावा कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री @JPNadda जी के "देवभूमि" आगमन पर @BJP4UK के कार्यकर्ताओं एवं जनता ने भव्य स्वागत किया।
व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद हमारे मार्गदर्शन हेतु उत्तराखण्ड की धरती पर पधारने के लिए मैं माननीय अध्यक्ष जी का आभारी हूँ। pic.twitter.com/yyScYwzELN— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 20, 2021
आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है सितंबर अक्टूबर-नवंबर तक के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं । जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई मंत्रियों के आने का भी कार्यक्रम तय किया गया है।
भाजपा 2022 के मिशन को लेकर रणनीति बनाने में जुटी है तो वही दूसरे दल सपा, बसपा के साथ कई क्षेत्रीय दलों ने भी 22 के विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी करने का दावा कर रहे है ।आपको बता दें 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 57 ,कांग्रेस पार्टी को 11 सीटें मिली थी। जबकि दो निर्दलीय विधायक भी जीतने में कामयाब हुए थे। सपा ,बसपा के साथ और दूसरे दलों का खाता भी नहीं खुल पाया था ज्यादातर प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई थी।
जेपी नड्डा का 48 घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ विचार मंथन और उनकी नब्ज टटोलने का जो मूल निष्कर्ष है 2022 का विधानसभा चुनाव , संतों का भी आशीर्वाद लेंगे भाजपा ने हरिद्वार में मीटिंग करके एक साथ से दो निशाना साधा है जहां कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग होगी वही संतों को भी साथ लेने पर जोर दिया जा रहा है।