राज्य कर्मचारियों डीए 28 फ़ीसदी की वृद्धि ,पुलिस जवानों के ग्रेड पे का मसला सदन में गुंजा

राज्य कर्मचारियों डीए 28 फ़ीसदी की वृद्धि ,पुलिस जवानों के ग्रेड पे का मसला सदन में गुंजा
राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा 28 प्रतिशत डीएमु,ख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की फ्रिज डीए बहाल करने की घोषणा1,लाख 60 हजार राज्य कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर होंगे लाभान्वित
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज विधानसभा सदन में राज्य कर्मचारियों के फ्रिज किये गये महंगाई भत्ते को बहाल करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 प्रतिशत डीए वृद्धि से अब राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को कुल 28 प्रतिशत डीए मिलेगा। सितम्बर माह के वेतन में बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। जबकि जुलाई व अगस्त माह का एरियर दिया जाएगा। इससे प्रदेश के लगभग 1 लाख 60 हजार कर्मचारी और 1 लाख 50 हजार पेंशनर लाभान्वित होंगे। काफी समय से राज्य कर्मचारी सरकार से इस बात की मांग कर रहे थे कि दिए को पढ़ाना चाहिए इसके मद्देनजर सरकार ने फिलहाल उन्हें एक बहुत बड़ी सौगात दी है 28 फ़ीसदी दिए को बढ़ा दिया गया है और इससे प्रदेश में तकरीबन डेढ़ लाख कर्मचारियों को फायदा मिलेगा राज्य सरकार का कहना है कि लगातार कर्मचारियों की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में सरकार काम कर रही है आने वाले दिनों में और कई कदम उठाए जाएंगे
पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर गम्भीरता व संवेदनशीलता से कर रहे विचार इसके लिए पहले से गठित है मंत्रिमण्डल उपसमिति
पुलिस कर्मियों के ग्रेड पे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर पहले ही मंत्रीमण्डल उपसमिति बनी हुई है। हम इस पर पूरी गम्भीरता और संवेदनशीलता से विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा पुलिसकर्मी दिन रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं। राज्य सरकार, राज्य और पुलिस विभाग के हित में हर जरूरी निर्णय लेगी। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है कमेटी की बैठक के पूरी हो चुकी हैं और यह माना जा रहा है कि अब पुलिस जवानों के ग्रेड पे के मसला कैबिनेट में आएगा और सरकार इस पूरे मसले पर कोई बड़ा कदम उठा सकती है नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने सदन में जो पुलिस जवानों के ग्रेड पर के मसले को उठाया और उन्होंने सरकार पर हमला भी किया जिस समय प्रीतम सिंह ग्रेड पे के मसले पर बहस कर रहे थे उस समय सत्तापक्ष के कुछ विधायक उनकी बातों पर हंस रहे थे प्रीतम सिंह ने कटाक्ष करते हुए कहा की वक्त का इंतजार कीजिए आपको जनता सब बता देगी।