मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज अनाथ बच्चों के साथ मना रहे जन्मदिन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन आज अनाथ बच्चों के साथ मना रहे जन्मदिन
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है राज्यपाल गुरमीत सिंह विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल के साथ कैबिनेट मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है ।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा के पदाधिकारियों ने भी जन्मदिन की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी है ।उसका मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपने दिन की शुरुआत टपकेश्वर महादेव मंदिर हमें पूजा अर्चना से की।
मंदिर में पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले पूजा अर्चना की इसके बाद एनआईवीएच के बच्चों व बाल बल वनिता आश्रम के अनाथ बच्चों के साथ भी जन्मदिन मनाने का उनका कार्यक्रम है खास बात है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कई राजनीतिक बैठकों में भी शिरकत कर रहे हैं ।
सबसे पहले भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे उनका जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत का कार्यक्रम है । दिन में 3:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के पदाधिकारियों के साथ हो रही बैठक में शामिल होंगे।
2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी रणनीति के तहत काम कर रही है और इस कड़ी में आज देहरादून में पहली भाजपा के चुनाव प्रदेश प्रभारी की बैठक होने होने जा रही है आज शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री युवा संवाद के कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जनता दर्शन हाल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा रात 8:00 बजे टोली बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे।। इस तरह से आज का उनका पूरा कार्यक्रम है राजनीतिक नजरिए से आज का कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पदाधिकारियों की बैठक में जहां शामिल होंगे वही सरकारी कामकाज का भी निस्तारण करेंगे।
आज प्रदेश वासियों के लिए 13 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने रवाना किया है इससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में मरीजों को हॉस्पिटल तक पहुंचाने में काफी मदद मिलेगी।
साउथ एशिया 24× 7 की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं मुख्यमंत्री दीर्घायु हो ईश्वर उनको स्वस्थ रखें