अयोध्या में CM पुष्कर सिंह धामी, रामलला के किए दर्शन, अयोध्या से होगा चुनावी शंखनाद

अयोध्या में CM पुष्कर सिंह धामी, रामलला के किए दर्शन, अयोध्या से होगा चुनावी शंखनाद
By पंकज पांडे साउथ एशिया 24 × 7 अयोध्या
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेट प्लेन से आज अयोध्या पहुंचे जहां नाका एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद लल्लू सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया इस मौके पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद मौजूद रहे।
उत्तराखंड के कई प्रशासनिक अधिकारी भी अयोध्या आये हैं हनुमानगढ़ी से श्री राम बारात का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिस्सा लिया जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य जोरदार स्वागत किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत करने पर उनका आभार जताया है और बधाई दी है ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एयरपोर्ट पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के साथ देशवासियों के लिए सुख समृद्धि शांति प्रार्थना करने के लिए भगवान श्री राम के दरबार में आए हैं।
आध्यात्मिक नजरिए से मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कण कण में भगवान राम बसते हैं हमारी हर सांस में राम है और राम से ही पूरा जीवन है उनका कहना है कि बड़े सौभाग्य की बात है की हाल में उन्होंने केदारनाथ धाम का दर्शन किया था और आज उन्हें भगवान श्रीरम का दर्शन करने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि वे अयोध्या आते जाते रहते हैं लेकिन मुख्यमंत्री बनने पर अयोध्या आने का पहला मौका प्राप्त हुआ है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरयू होटल में रात्रि विश्राम करेंगे और 17 अक्टूबर को अयोध्या में दिल्ली ट्रस्ट का शिलान्यास करेंगे उत्तराखंड से जाने वाले श्रद्धालुओं के रहने के लिए धर्मशाला का निर्माण कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्र जीवन में अयोध्या आते जाते रहे थे उनका कहना है कि अयोध्या से उनका बहुत पुराना संबंध है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पढ़ने वाले मित्रों का भी याद ताजा हुई है ।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्तर प्रदेश उत्तराखंड की लोक संस्कृति आचार व्यवहार और धार्मिक संबंध एक ही हैं ऐसे में सुख शांति समृद्धि के लिए अयोध्या आए हैं।