उत्तराखंड वासियों को अयोध्या में पुष्कर सिंह धामी ने दी है सौगात, आज राम मंदिर को लेकर करेंगे प्रेसवार्ता देखिये टाइम

उत्तराखंड वासियों को अयोध्या में पुष्कर सिंह धामी ने दी है सौगात, आज राम मंदिर को लेकर करेंगे प्रेसवार्ता
अयोध्या से पंकज पांडे देहरादून से दीपक नारंग की रिपोर्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अयोध्या प्रवास का आज दूसरा दिन है । अयोध्या में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली सेवा संस्थान के द्वारा बनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला का शिलान्यास करेंगे। सरयू पार गोंडा जिले में धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। उत्तराखंड से जाने वाले श्रद्धालुओं व सैलानियों के रहने के लिए भी धर्मशाला बनाई जा रही है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन रहा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के साथ रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में हनुमानगढ़ी में होने वाली आरती में भी शिरकत की और सरयू नदी में होने वाली आरती के कार्यक्रम में भी उन्होंने हिस्सा लिया ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने छात्र जीवन के कई मित्रों के साथ में भी मुलाकात की। अयोध्या में उनका पहले भी आने-जाने का सिलसिला रहा है मगर मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया है । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 11:30 बजे अयोध्या के नाका एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना होंगे
12:45 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर उनके पहुंचने का कार्यक्रम है देहरादून के सचिवालय मीडिया सेंटर में 2:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेस वार्ता होगी। जिसमें अयोध्या के 2 दिन के प्रवास के बारे में मीडिया से अपने अनुभव को साझा करेंगे क्योंकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राम मंदिर के निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को भी देखा है।
और वहां अधिकारियों से उन्होंने बातचीत भी की है राम मंदिर निर्माण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किस तरह से कार्य कर रही है।
उसको भी बारीकी से उन्होंने समझा है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून में पत्रकारों से अयोध्या के अनुभव को साझा करेंगे आपको बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अयोध्या में रामलला के दर्शन किए हैं। प्रदेश की सुख शांति समृद्धि के लिए प्रार्थना की है । एक तरह से उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव का बिगुल भी अयोध्या से ही उन्होंने शुरू किया है।