CM पुष्कर सिंह धामी आज फिर जा रहे हैं दिल्ली, क्या है सियासी मायने ?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सुबह पिथौरागढ़ के लिए होंगे रवाना, दोपहर बाद दिल्ली जाने का है कार्यक्रम, दिल्ली में करेंगे रात्रि विश्राम, क्या है सियासी मायने ?
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए 8:55 बजे जीटीसी हेलीपैड से रवाना होंगे। आज अपने पैतृक गांव पिथौरागढ़ के कनालीच्छीना के हरंखोला गांव जाएंगे। जहां पारंपरिक और पैतृक देवी पूजन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
2:00 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कुल देवी देवताओं के पूजन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर पुलिस प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पैतृक गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
पिथौरागढ़ के डीएम और एसएसपी भी मौजूद रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तकरीबन 2 घंटे तक होने वाली पूजन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
आपको बता दें कि पैतृक गांव में हर साल देवी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 18 अक्टूबर को पिथौरागढ़ जाने का कार्यक्रम था जहां नैनी सैनी हवाई पट्टी से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक एक रोड शो भी होना था और जनता मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन होना था मगर खराब मौसम होने की वजह से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कल का कार्यक्रम रद्द हो गया ।सीएम पुष्कर सिंह धामी जाएंगे दिल्ली, करेंगे रात्रि विश्राम क्या है सियासी मायने
आज पिथौरागढ़ के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रवाना होंगे पंतनगर एयरपोर्ट से 3:00 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्टेट प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना होंगे ।
3:40 पर आईजीआई एयरपोर्ट दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 4:20 पर दिल्ली में उत्तराखंड सदन पहुंचेंगे जहां रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है दिल्ली मुख्यमंत्री के जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ कई मंत्रियों से भी मिलेंगे। मिलने के कार्यक्रम प्रस्तावित है।
कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर एक मंत्री का पद भी खाली चल रहा है मंत्री के पद भरने को लेकर भी सत्ता के गलियारे में चर्चा चल रही है दलित विधायक को मंत्री के पद से नवाजा जा सकता है।
जिसमें रायपुर विधायक खजान दास ,चंदन राम दास, देशराज कंडवाल के साथ कई नाम चर्चा में चल रहे हैं ।जिन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है।। वही 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ धाम आ रहे हैं जहां ढाई सौ करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
जिसको लेकर चर्चा चल रही है 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले कई मंत्रियों और राष्ट्रीय पदाधिकारियों के चुनावी कार्यक्रम भी होने हैं उसको लेकर भी दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चर्चा कर सकते हैं। इन तमाम बिंदुओं पर दिल्ली में चर्चा हो सकती है।