नगर पंचायत नंदप्रयाग के अध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने दिखाया मानवीय चेहरा ,बेसहारा निराश्रित को उपलब्ध कराएं स्वयं के संसाधनों से आवास

नगर पंचायत नंदप्रयाग के अध्यक्ष हिमानी वैष्णव ने दिखाया मानवीय चेहरा ,बेसहारा निराश्रित को उपलब्ध कराएं स्वयं के संसाधनों से आवास
ब्यूरो रिपोर्ट नन्दप्रयाग।
नगर पंचायत नन्दप्रयाग द्वारा स्वयं के संसाधनों से एक बेसहारा निराश्रित व्यक्ति को आवास उपलब्ध कराया गया। विजेन्द्र सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी मंगरोली एक बेसहारा, निराश्रित मजदूर व्यक्ति है और कई वर्षों से गौशाला में रहने को मजबूर थे क्योंकि उनके पास रहने हेतु कोई आवास नहीं था.।
परिसीमन के पश्चात मंगरोली के नगर पचायत नन्दप्रयाग में सामिल होने के बाद नगर पंचायत नन्दप्रयाग ने इसका त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने का प्रयास किया।
परन्तु कुछ मानकों क पूर्ण न होने और नियमों के कारण यह संभव नहीं हो पाया तो नगर पंचायत नन्दप्रयाग ने स्वंय के स्तर से एक रैनबसेरे का निमार्ण कर आज आवास की चाबी विजेन्द्र को सौपी। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष डा0 हिमानी वैष्णव, अधिशासी अधिकारी रघुवीर राय, नगर पंचायत के कर्मचारीगण सभासद संजय कण्डेरी, सभासद आनन्द झिंक्वाण एवं स्थनीय जनता उपस्थित रही।