उच्च शिक्षा से ही इंसान बनता है महान

समाज के उत्थान के लिए शिक्षित होना जरूरी
सुशील कुमार झा
डॉ.बीआर अंबेडकर के पड़पोत्र संदेश अशोक अंबेडकर ने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज का उत्थान नही हो सकता।य हम उच्च शिक्षित होंगे तभी उच्च पदों पर आसीन होंगे।बाबा साहब का नारा था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। हमे इस नारे को जीवन मे उतारना है।
लंढौरा के रविदास मंदिर परिसर में भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बीआर अंबेडकर के पड़पोत्र संदेश अशोक अंबेडकर ने कहा कि दबे कुचले लोगों को उस समय कोई अधिकार नहीं थे समाज में उन्हें हींन भावना से देखा जाता था।
जिसके चलते बाबा साहेब ने सन1923 में सत्य ग्रह शुरू किया। चार साल तक चले सत्य ग्रह के बाद बाबा साहेब ने समाज को कई तरह के अधिकार दिलाए। जिसके चलते आज हमारा समाज यंहा तक पहुंचा है।उन्होंने कहा कि हर एक माता पिता का फर्ज है कि वह अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाए। ताकि हमारे समाज के बच्चों की हिस्सेदारी उच्च पदों पर हो सके। कहा कि हमे बाबा साहब की मूर्ति स्थापित करने बजाए उनके नाम के ऐसे कॉलेज बनाने की जरूरत है।
जिसमे समाज के गरीब बच्चों को निशुल्क उच्च शिक्षा दिलाई जा सके। कहा कि ऐसा करने से ही बाबा साहेब के सपनो को साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन पहल सिंह मौर्य ने किया। इस मौके पर तेल्लुराम,प्रदीप,सतेंद्र,गीतादेवी,डा सुलेखचन्द,अंजू कृष्णपाल,शाहजमाँ, सुभाष, नरेश आदि मौजूद रहे।