Live देखिये सपा की रैली, चुनाव के पहले सपा की विजय यात्रा शुरू ,अखिलेश यादव यात्रा में शामिल

चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा शुरू अखिलेश यादव यात्रा में शामिल live
By सुभाष पटेल
2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है सत्ताधारी भाजपा जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्यक्रम का आयोजन पर रही है वहीं मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी चुनावी मैदान में उतर चुकी है ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जौनपुर में विजय यात्रा कर रहे हैं।न यात्रा में पार्टी के कई सीनियर पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल है।न समाजवादी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है।
फिलहाल देखना होगा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में किस तरह से पार्टी की भूमिका नजर आती है क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में 403 सीटों में से समाजवादी पार्टी 47 सीटों पर ही जबकि बसपा को केवल 19 सीटें ही हासिल की और भाजपा गठबंधन को 325सीटें हासिल हुई थी। ऐसे में समाजवादी पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव में कितनी सीटें को हासिल करेगी यह प्रदेश की जनता तय करेगी ?
भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभाओं का आयोजन कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ताबड़तोड़ रैलियों और जनसभाओं का दौर भी चल रहा है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी मंडलों में यात्राएं पूरी कर चुके हैं। नई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास का कार्यक्रम भी किया जा रहा है ।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरी शिद्दत के साथ चुनावी मैदान में उतरने का दावा कर रही है। पार्टी प्रियंका गांधी के भरोसे चुनावी मैदान में तालठोक रही है कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देने का ऐलान किया है।जिसको लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है ।
बसपा सुप्रीमो मायावती के चुनाव में मैदान में ताल ठोक रही है बसपा प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने लड़ने का ऐलान किया है ऐसे में 2022 का विधानसभा चुनाव काफी रोचक होने जा रहा है।न देखना होगा कि सत्ताधारी भाजपा मुख्य विपक्षी पार्टी सपा ,बसपा कांग्रेस और दूसरे क्षेत्रीय दल 2022 के विधानसभा चुनाव में क्या गुल खिलाते हैं क्योंकि भाजपा एक बार फिर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है
अखिलेश यादव के विजय यात्रा लाइव