11 राज्यों के मुख्यमंत्री रामलला का आज करेंगे दर्शन,राम मंदिर निर्माण का लेंगे जायजा

11 राज्यों के मुख्यमंत्री रामलला का आज करेंगे दर्शन,राम मंदिर निर्माण का लेंगे जायजा
By पंकज पांडे अयोध्या
मुख्यमंत्री/उपमुख्यमंत्री का नाम – 11 राज्यों के मुख्यमंत्री-मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देव,
गोवा के मुख्यमंत्री डा0 प्रमोद सावंत,
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर,
हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,
कर्नाटक के मुख्यमंत्री वासव राज बोम्मई,
असम के मुख्यमंत्री हेमानंद विश्वा शर्मा,
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र भाई पटेल,
अरूणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू,
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन0 विशेन सिंह
सहित उपमुख्यमंत्री गोवा चन्द्रकांत कावेलकर,
उपमुख्यमंत्री बिहार रेनू देवी एवं तारकिशोर प्रसाद, उपमुख्यमंत्री नागालैंड यथंगो पट्टन, उपमुख्यमंत्री त्रिपुरा जिष्णु देव शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरूणांचल प्रदेश चोनामीन,
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं डा0 दिनेश शर्मा व महापौर मुम्बई किशोरी पेडेकर का आना प्रस्तावित है।
देश के 11 राज्यों के मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री मेयर अयोध्या में आज रामलला का दर्शन करेंगे । 2:00 बजे रामलला का दर्शन करेंगे। निर्माणाधीन मंदिर का जायजा लेंगे । किस तरह से मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।
उसकी जानकारी लेंगे आपको बता दें कि 2 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आए थे जहां काशी विश्वनाथ मंदिर के कॉरिडोर का लोकार्पण किया था वहीं अब राम मंदिर के निर्माण की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार जानकारी दी जाएगी।
अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय श्री रम एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है अयोध्या में किस तरह का विकास कार्य किया जा रहा है यूपी प्रदेश सरकार अयोध्या के विकास को लेकर क्या मॉडल तैयार किया है इन तमाम मुद्दों की भी सभी मुख्यमंत्रियों उप मुख्यमंत्रियों को जानकारी भी दी जाएगी ।
अभी तक राम मंदिर के निर्माण की दिशा में सरकार ने क्या क्या कदम उठाया है किस तरह से राम मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है इसकी भी जानकारी मिलेगी आपको बता दें कि लगातार राम मंदिर के निर्माण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के साथ केंद्र सरकार भी काम कर रही है ।
फैजाबाद में अंतरराष्ट्रीय श्रीराम एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शुरू हो सकेगी इस दिशा में प्रदेश सरकार भी कोशिश में लगी है यह पहला मौका है जब इतनी संख्या में मुख्यमंत्रियों का समूह में भ्रमण करेगा ?