महान गणितज्ञ रामानुजन को याद करते हुए उनकी 134वीं जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम

“महान गणितज्ञ रामानुजन को याद करते हुए उनकी 134वीं जयंती पर रंगारंग कार्यक्रम
By Sohan Singh Chamoli
राष्ट्रीय गणित दिवस” के शुभ अवसर पर रा0इ0का0 गौणा, दशोली(चमोली) में भारत के महान गणितज्ञ “श्रीनिवास रामानुजन” की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम का आगाज दीप-प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के साथ रामानुजन को याद करते हुए किया गया। तत्पश्चयात सरस्वती वंदना का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आगे भाषण, कविता, समूहगान, निबंध, कव्वाली, पेंटिंग तथा क्विज प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी।भा
भाषण प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान- प्रिया,
द्वितीय स्थान- याचना व दिया,
तृतीय स्थान- सपना ने प्राप्त किया,
निबंध प्रतियोगिता में:
प्रथम स्थान- रविन्द्र,
द्वितीय स्थान- मोहन,
तृतीय स्थान- तीरथ ने प्राप्त किया।
*कविता प्रतियोगिता में:
प्रथम स्थान- प्रिया,
द्वितीय स्थान- साक्षी व साथी,
तृतीय स्थान- सुषमा ने प्राप्त किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में:
प्रथम स्थान- दीक्षा,
द्वितीय स्थान- विपिन,
तृतीय स्थान- तीरथ ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के आकर्षण का बिंदु “गणित की कव्वाली” रही जिसमें दिया, प्रिया, सपना, करिश्मा, दीक्षा और अभिषेक के द्वारा भारत के महान गणितज्ञों की महान खोजों को दिखाया गया।
याचना और साथियों ने “रामानुजन गीत” गाया जिसे गणित के महान जादूगर रामानुजन को समर्पित किया गया।
इस सुअवसर पर विद्यालय के विद्वान गुरुजनों ने अपने विचारों को साझा किया तथा रामानुजन को उनके गणित के क्षेत्र में किये गए अमूल्य योगदान के लिए याद किया।
गणित अध्यापन प्रभात रावत ने पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन किया तथा सभी छात्र-छात्राओं को गणित के व्यवहारिक पहलुओं से परिचित करवाकर *”टेक्सी कैब नंबर* और रामानुजन मैजिक स्क्वॉयर” के बारे में रोचक जानकारियों से अवगत करवाया।
कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य सुरजीत सिंह बिष्ट के द्वारा किया गया। इस अवसर पर गणेश टोलिया, मीना नौटियाल, कुसुम पंवार, अनिता रावत, ममता नेगी, निरंजन राय, विक्रम नेगी, बलवंत बिष्ट, सपना बिष्ट, आशाराम भगत, यूनुष अंसारी, प्रभात रावत, आशालता आदि शिक्षक मौजूद रहे।