CM पुष्कर सिंह धामी 4 घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर करेंगे विचार मंथन

पुष्कर सिंह धामी 4 घंटे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनाव को लेकर करेंगे विचार मंथन
ब्यूरो रिपोर्ट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं के साथ 4 घंटे तक मीटिंग करेंगे ।
2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की जाएगी खासतौर से किस तरह की रणनीति के तहत प्रचार प्रसार किया जाना है किन कार्यकर्ताओं को किस तरह की जिम्मेदारी दी जानी है 2022 के विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार पर कोविड-19 का ग्रहण लगा हुआ है ऐसे में भाजपा आईटी सेल के तहत प्रचार प्रसार करने जा रही है।
मकर संक्रांति पर खिचड़ी के भोज का कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है जिसको लेकर पार्टी तैयारियों में जुटी है 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 सीट से अधिक जीतने का दावा किया है ।
2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 57 सीट हासिल हुई थी जबकि कांग्रेस पार्टी 11 सीटों पर लुढ़क गई थी दो निर्दलीय भी जीतने में कामयाब हुए थे।
भाजपा और कांग्रेस के बीच में मुकाबला देखने को मिला था ऐसे में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस चुनावी मैदान में जा रहे हैं आज किस तरह की प्लानिंग होगी प्रचार-प्रसार का क्या एजेंडा तय किया जाएगा इन तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 4:00 बजे रिस्पना पुल के पास एनजे पोर्टिको होटल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी शामिल होंगे।
भाजपा अपने चुनाव प्रचार प्रसार के एजेंडे को लेकर प्रेस वार्ता करेगी वही 13 और 14 जनवरी को होने वाले लोहड़ी और मकर संक्रांति के कार्यक्रम को लेकर चुनाव आयोग की नजर लगी हुई है। प्रशासन भोज में शामिल होने वाले लोगों की निगरानी कर रहा है किसी भी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है जहां कांग्रेस पार्टी अपनी रणनीति बनाने में जुटी है तो वही सत्ताधारी भाजपा कमर कस रही है।