कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस से हुए निष्कासित

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कांग्रेस से हुए निष्कासित kishore upadhyay congress party
Big breaking
ब्यूरो रिपोर्ट
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने निष्कासित कर दिया है। बाकायदा एक पत्र भी देवेंद्र यादव ने जारी किया है। जिसमें उनके निष्कासन की बात भी लिखी गई है। देवेंद्र यादव ने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ आम जनता आक्रोशित है कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता जनता के साथ खड़े हैं मगर जिस तरह से किशोर उपाध्याय का रवैया रहा है वह पार्टी की नीतियों के खिलाफ है ऐसे में उन्हें पार्टी के सभी पदों से निष्कासित किया जाता है। किशोर उपाध्याय को पहले ही पार्टी प्रमुख पदों से हटा चुकी थी। सूत्रों का कहना है कि ऐसे में उत्तराखंड में एक बार अटकलें तेज हो गई किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकते हैं।