कांग्रेस पार्टी को लगा झटका, कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस पार्टी को लगा झटका, कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य ने थामा भाजपा का दामन
ब्यूरो रिपोर्ट
2022 के विधानसभा चुनाव के मतदान के पहले सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस पार्टी के बीच में शाह मात का दौर जारी है कांग्रेस पार्टी की प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्या ने भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर आज दामन थाम लिया है प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में उन्होंने दामन थामा है।
2 दिन पहले मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा था कि अगर भाजपा नैनीताल से उन्हें टिकट देती है तो वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं । इस तरह से भाजपा लगातार दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को पार्टी में शामिल कर आ रही है।
आज भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महिला अध्यक्ष का कहना है कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है पार्टी जिस तरह का दिशा निर्देश देगी उसका वह पूरी तरह से पालन करेंगी।
उनका कहना है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास हो रहा है उससे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। भाजपा में शामिल होने का मतलब नहीं है कि वह सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए शामिल नही हुई है भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटा चुकी है ऐसे में किशोर उपाध्याय के भी भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे फिलहाल अभी तक किशोर उपाध्याय ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।
उधर 24 घंटे पहले पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण वन मंत्री हरक सिंह रावत को भाजपा ने 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। साथ ही उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल से भी हटा दिया गया है।
ऐसे में हरक सिंह रावत अब कांग्रेस पार्टी का दामन थामेंगे यह बात साफ हो चुकी है 2022 के विधानसभा चुनाव के पहले एक दूसरे दलों के नेताओं का शामिल होने का सिलसिला जारी है देखना होगा आखिर प्रदेश की जनता दलबदलू करने वाले नेताओं की नियत पर कितना भरोसा जतातीहैं और उन्हें जीता कर सदन भेजती हैं ?