किशोर उपाध्याय ने भाजपा का थाना दामन

किशोर उपाध्याय ने भाजपा का थाना दामन कांग्रेस पार्टी को झटका
ब्यूरो रिपोर्ट
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आज 9:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच कर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली इसी के साथ उनका टिहरी से विधानसभा प्रत्याशी बनना तय हो गया है पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा आज उन्हें टिहरी से अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है ।
कल किशोर उपाध्याय टिहरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल कर सकते हैं सबसे महत्वपूर्ण बात यही है कि पिछले दिनों जिस तरह से किशोर उपाध्याय को सभी पदों से हटाया गया था उसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि किशोर उपाध्याय भाजपा में शामिल हो सकते हैं भाजपा में शामिल होने को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है और भाजपा में में शामिल हो गए हैं।
कांग्रेस पार्टी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते उन्हें सभी पदों से हटा दिया था इसके बाद कांग्रेस पार्टी ने और बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया इस तरह से अलग-थलग पड़े किशोर उपाध्याय ने आखिरकार भाजपा का दामन थाम लिया।
वन अधिकार को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे और कई राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश करने वाले किशोर उपाध्याय आखिरकार भाजपा के बैनर तले चुनाव लड़ेंगे। 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा जिस तरह की रणजीत अपना रही । ऐसे में भाजपा अब प्रदेश में अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कदम उठाने जा रहे हैं वही अभी 2 सीटों पर भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए टिहरी सीट से किसी को प्रत्याशी घोषित नहीं किया है डोईवाला विधानसभा सीट से भी किसी को चुनावी मैदान में उतारा है ऐसे में कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है और किशोर उपाध्याय कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।