देश है सर्वोपरि जाति नहीं

राष्ट्र सर्वोपरि है, किन्तु अपने हितों की रक्षा भी अनिवार्य है – पंडित दिनेश तिवारी
गोंडा, यूपी
वि. स. चुनाव की सरगर्मी इन दिनों जनपद के सभी विधान सभाओ में तेज है। जहां एक तरफ राजनैतिक दलों में उठा पटक चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ कौन किसे अपना प्रतिनिधि चुनेगा इस बात की चर्चाओं का बाज़ार पूरी तरह गर्म है।
जातिगत राजनीति में अपने वोट बैंक को अधिक प्राथमिकता दिए जाने के चलन ने सभी को अपना अपना करने पर मजबूर कर दिया है। सभी जातियों में इस बात को अधिक महत्व दिया जा रहा है कि अपनी जाति का कौन चुनाव लड़ रहा है, कई विधान सभाओं में तो यह भी देखने को मिला है कि जिस जाति के नेता को, जिस दल ने टिकट नही दिया उस जाति के लोगों ने पार्टी के विरुद्ध भी मोर्चा भी खोल दिया है।
इन्ही हलचलों के बीच अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने जनपद में सभी विधान सभाओं के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की जिसमे मतदान को ले कर चर्चा की गयी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे गोंडा इकाई के जिलाध्यक्ष पंडित दिनेश तिवारी ने कहा कि ब्राह्मणों के लिए राष्ट्र और राष्ट्रवासी सदा से ही सर्वोपरि रहे हैं, सर्व धर्म सम्भाव का पोषण करने वाले ब्राह्मणों को अपनी भी चिंता करनी होगी तभी हमारे अधिकारों की रक्षा हो सकेगी।
बैठक में उपस्थित अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के मंडल प्रभारी पंकज पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान समय की राजनीति में जिन सीटों पर ब्राह्मण प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें प्राथमिकता दी जायेगी, यदि किसी विधान सभा में कोई ब्राह्मण कंडिडेट नही है तो वहां जो हमारे अधिकारों की रक्षा कर सके उन्हें अपन मत प्रदान किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित महिला जिलाध्यक्ष व जिले की सुप्रसिद्ध कवियत्री ज्योतिमा शुक्ला ने कहा है की महिलाओं को आज थानो से निराश लौटना पड़ रहा है। कई मामले सामने आये हैं जिनमे ब्राह्मण परिवारों सहित अन्य वर्गों की महिलाएं न्याय के लिए वर्षों से थानों और बड़े अधिकारियों का चक्कर लगाती देखी गयी है किन्तु उन्हें न्याय नही मिला पा रहा है, उन्होंने महिला सशक्ति करण की उदासीनता पर चिंता व्यक्त की है।
बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष विकास पाण्डेय, तरबगंज से राजीव पाण्डेय, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वर्तमान ग्राम प्रधान सर्वांगपुर उमापति त्रिपाठी, बहलोलपुर विनोद मिश्रा सहित मेहनवन, करनैलगंज, मनकापुर, के पदाधिकारी उपस्थित रहे।