नैतिक शिक्षा से उत्कृष्ट चरित का होता है निर्माण :मनोज सिन्हा

नैतिक शिक्षा से उत्कृष्ट चरित का होता है निर्माण :मनोज सिन्हा
बहादुरगंज गाज़ीपुर
गोपीनाथ डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हिस्सा लिया शिरकत की इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य के साथ शिक्षक शिक्षिकाएं और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का कहना है आज के बदलते वक्त में किताबी ज्ञान के साथ नैतिक शिक्षा नितांत आवश्यक है इस मौके पर उन्होंने छात्र छात्राओं को बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए लगन के साथ शिक्षा ग्रहण करने कोई जरूरी बताया
। बुनकर नगरी बहादुरगंज के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहा क्योंकि गाजीपुर जिले के पूर्व सांसद और जम्मू कश्मीर के वर्तमान उपराज्यपाल , मनोज सिन्हा का प्रथम आगमन मां चंडी धाम परिसर मे हुआ। जहां पर मां चंडी धाम के मुख्य द्वार गोपीनाथ पीजी कॉलेज की छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा एवं गाजे बाजे के साथ जोरदार तरीके से मनोज सिंहा का भव्य स्वागत किया गया।
मन्दिर परिसर में प्रवेश करने से पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं से विधिवत मिलकर उन्होंने सबका कुशल क्षेम पूछा
विधिवत रूप से दर्शन पूजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वांचल के गौरव और भाजपा के दिग्गज नेता ,जम्मू कश्मीर के वर्तमान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को मां चंडी धाम शक्ति पीठ के मुख्य पुजारी राहुल तिवारी उर्फ़ राहुल बाबा ने सिन्हा का वैदिक मंत्रों उच्चारण द्वारा विधिवत रूप से पूजन अर्चन कराया गया।
तत्पश्चात माननीय सिन्हा ने भगवान भोले शंकर, शिल्प देवता भगवान विश्वकर्मा मंदिर, मां दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों में पूजन करके विधि विधान के द्वारा पूजा पाठ किया गया।
जानकारी होने पर नगर एवं आसपास के नगरवासियों द्वारा भव्य तरीके से स्वागत किया गया। राज्यपाल महोदय ने सभी से मुलाकात कर सब का कुशलक्षेम पूछते हुए अभिवादन किया इस अवसर पर मां चंडी धाम शक्ति पीठ पर काफी संख्या में महिला एवं पुरुष ने भाग लिया। उपस्थित जनसमूह ने हर हर महादेव स्वागत किया गया।
इस अवसर पर गोपीनाथ पीजी कालेज की प्राचार्या डॉक्टर सुधा त्रिपाठी, डॉक्टर अशोक राय, धीरज तिवारी, उत्कर्ष राय, विमलेश तिवारी, फैजान खान, सेराज खान, रामायण गुप्ता, अरविंद प्रजापति, अखिलेश राय, अरविंद राय, बबलू राय,
पूर्व वाइस चांसलर छपरा विश्व विद्यालय के प्रोफेसर डॉक्टर हरिकेश सिंह, नरेंद्र नाथ सिंह,अनुराग सिंह, मयंक राय, पप्पू राय, धर्मेन्द्रनाथ राय, गिरिशचंद ऊर्फ निरंजन शर्मा, सेराज कुरैशी, कृष्णानंद राय, नथुनी सिंह, श्याम राज तिवारी, प्रभुनाथ चौहान, जितेंद्र पांडे, चंद्रभान सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनुराग सिंह मनोज सिंह आदि ने उपराज्यपाल महामहिम मनोज सिंहा का स्वागत किया।