भाजपा ने मनाया अपना 42 वां स्थापना दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुना संबोधन

भाजपा ने मनाया अपना 42 वां स्थापना दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुना संबोधन
अकील अहमद गाजीपुर
बहादुरगंज गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी आज अपना 42वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मना रही है। इस बार का भाजपा का स्थापना दिवस समारोह कई मायनों में बेहद खास है। इसके पीछे खास वजह है उत्तर प्रदेश में भाजपा ने 37 वर्षों बाद इतिहास रचते हुए लगातार दूसरी बार यूपी की सत्ता पर कब्जा किया है।
अपनी सरकार बनाने में पूरी तरह से सफल साबित हुई है। स्थापना दिवस के मौके पर कासिमाबाद द्वितीय मंडल स्थित बड़ौरा कार्यालय पर भाजपा का 42 वा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
सुबह नौ बजे बड़ौरा स्थित कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर भाजपा कासिमाबाद द्वितीय के मंडल अध्यक्ष मयंक राय सहित मंडल के अधिकांशतः पदाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद शोभायात्रा शुरु हुई।
जिसमें सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण इसमें शामिल हुए। स्थापना दिवस समारोह के मौके पर पार्टी कार्यकताओं को संबोधित करते हुए रामायण प्रसाद गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं, हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है।
जबकि मयंक राय ने कहा कि सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार ने दिया है और पूरे विश्व में भारत की गरिमा को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचने का कार्य किया और प्रारंभ में 2 सीटों वाली पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी के रूप में स्थापित हो गई है।
वहीं स्थापना दिवस के मौके पर मंडल उपाध्यक्ष वीर वहादुर चौहान ने कहा कि, समर्पण और देशभक्ति का भाव किसी दूसरे दल में देखने को नहीं मिलता जैसा कि भाजपा में देखने को मिलता है। भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर मयंक राय ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, ‘ उदात्त लोकतांत्रिक व राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति सदैव आबद्ध, विश्व के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई व ढेरों शुभकामनाएं! बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का 42वां स्थापना दिवस आज प्रदेशभर में मनाया जा रहा है।
दोबारा उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के बाद उत्साह में डूबी पार्टी इस मौके पर संगठन की एकजुटता का संदेश देने का भी प्रयास कर रही है। इस अवसर पर हर कार्यकर्ता के घर पर भाजपा का ध्वज लगाया गया है। इस अवसर पर सभी मंडलों में शोभायात्रा भी निकाली गई।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया।
इस अवसर पर भाजपा कासिमाबाद द्वितीय के मंडल अध्यक्ष मयंक राय उर्फ़ राजा राय, भाजपा के वरिष्ट नेता रामायण गुप्ता उर्फ़ रामायण दादा , उपाध्यक्ष विमलेश तिवारी, वीर बहादुर चौहान उर्फ़ वीरू, मनोज खरवार, आशीष वर्नवाल, जफर अकील, भीम दूबे, दिनेश तिवारी, अमित सिद्दार्थ, आशुतोष बरनवाल, सत्यम राय इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।