द्रोपति मुर्मू को एनडीए ने घोषित किया राष्ट्रपति का उम्मीदवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार

द्रोपति मुर्मू को एनडीए ने घोषित किया राष्ट्रपति का उम्मीदवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया आभार
ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून
NDA candidate Of president Draupadi Murmoo
झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रोपति मुर्मू को एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एनडीए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा है कि द्रोपति मुर्मू ने जनजातीय बाहुल्य इलाकों में जिस गंभीरता के साथ बुनियादी ढांचे के विकास को लेकर काम किया है।
उनका राजनीतिक अनुभव देश और प्रदेश को मिलेगा और देश उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त होगा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि उड़ीसा में भी उन्होंने दो विधायक के तौर पर निर्वाचित हुई मंत्री के पद पर काम किया झारखंड के राज्यपाल के पद पर काम किया।
उन्हें सरकार संगठन प्रशासनिक क्षेत्रों में भी काम करने का तजुर्बा है जनजाति क्षेत्रों के लोगों के विकास को भलीभांति जानती हैं और उन्होंने कई क्षेत्रों में बेहतर तरीके से काम किया है । भाजपा के संगठन में काम करने का तजुर्बा है सबसे महत्वपूर्ण बात है कि इस बार भाजपा जनजाति समुदाय से राष्ट्रपति पद के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है ।
ऐसे में जुलाई में एक बार राष्ट्रपति के पद के लिए चुनाव होगा भाजपा एक नया संदेश देना चाहती है कि पिछली बार भाजपा ने दलित समुदाय से अपने प्रत्याशी को घोषित किया था इस बार भाजपा जनजाति आदिवासी महिला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है ऐसे में अब एक नई बहस चल पड़ी है कि आखिर राष्ट्रपति जैसे पद के लिए आदिवासी क्षेत्र की महिला को चुनाव में उतारा है जिसके सियासी मायने भी निकाले जा रहे है 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने एक बार फिर से मास्टर स्ट्रोक चला है राजनीतिक विश्लेषक भी सकते में आ गए हैं कि आखिर भाजपा की रणनीति के आगे सब नतमस्तक है।