South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

यूपीसीएल में पदोन्नति, स्थायीकरण और नई भर्तियों की बहार: प्रबन्ध निदेशक पी.सी. ध्यानी की पहल पर जारी हुए आदेश

1 min read

यूपीसीएल में पदोन्नति, स्थायीकरण और नई भर्तियों की बहार: प्रबन्ध निदेशक पी.सी. ध्यानी की पहल पर जारी हुए आदेश

देहरादून:

उत्तराखण्ड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में नए प्रबन्ध निदेशक श्री पी०सी० ध्यानी के पदभार ग्रहण करते ही कर्मचारियों के हित में कई अभूतपूर्व फैसले लिए गए हैं। कार्यभार संभालते ही उन्होंने विभिन्न संवर्गों की यूनियन और एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्मिकों के लंबे समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता से सुलझाने का आश्वासन दिया था। इसी क्रम में मानव संसाधन स्कंध ने त्वरित और समर्पित प्रयास करते हुए महज एक माह के भीतर पदोन्नति, स्थायीकरण, वित्तीय स्तरोन्नयन और चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े मामलों का निस्तारण कर दिया है।

​यूपीसीएल के अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) आर० जे० मलिक ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि प्रबन्ध निदेशक के दिशा-निर्देशन और मार्गदर्शन में मानव संसाधन स्कंध के अधिकारियों व कर्मचारियों ने टीम भावना के साथ काम किया। नतीजा यह रहा कि कार्मिकों से जुड़े लंबित प्रकरणों को शीर्ष प्राथमिकता देते हुए एक महीने के रिकॉर्ड समय में सभी आवश्यक आदेश निर्गत कर दिए गए हैं।

पदोन्नति और स्थायीकरण का लाभ

जारी किए गए आदेशों के तहत विभिन्न संवर्गों में कुल 27 पदों पर पदोत्तियाँ की गई हैं। इनमें उपमुख्य लेखाधिकारी, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी, लेखाधिकारी, सहायक लेखाधिकारी तथा कार्यालय अधीक्षक-द्वितीय जैसे महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इसके अलावा, कारपोरेशन में कार्यरत 37 सहायक अभियन्ताओं एवं सहायक लेखाकारों का सफलतापूर्वक स्थायीकरण (कन्फर्मेशन) भी कर दिया गया है।

वित्तीय स्तरोन्नयन और चिकित्सा प्रतिपूर्ति

कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही वित्तीय मांगों को पूरा करते हुए 36 कार्मिकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ‘सुनिश्चित वित्तीय स्तरोन्नयन’ (एसीपी) का लाभ प्रदान किया गया है। लाभान्वित कार्मिकों में अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता, लेखाकार, कार्यालय अधीक्षक एवं कार्यालय सहायक शामिल हैं।

​साथ ही, निगम में लंबे समय से अटके पड़े लगभग 450 चिकित्सा प्रतिपूर्ति (मेडिकल रीइम्बर्समेंट) के दावों को तेज़ी से प्रोसेस कर न्यूनतम स्तर पर ला दिया गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खर्चों के भुगतान का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

युवाओं के लिए 190 पदों पर भर्ती की राह आसान

राज्य सरकार और माननीय मुख्यमन्त्री के प्रदेश के युवाओं को पर्याप्त रोजगार देने के संकल्प को साकार करने की दिशा में भी यूपीसीएल ने बड़े कदम उठाए हैं। प्रबन्ध निदेशक के निर्देशों के बाद सीधी भर्ती के तहत ‘सहायक लेखाकार’ के कुल 75 रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

​इसके अतिरिक्त, तकनीकी और प्रशासनिक संवर्गों के शेष लगभग 115 रिक्त पदों पर भी जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इन पदों में सहायक अभियन्ता, लेखाधिकारी, कार्मिक अधिकारी, विधि अधिकारी, अवर अभियन्ता, ड्राफ्ट्समैन और सहायक भण्डारी शामिल हैं। इनके विज्ञापन जारी करने की कागजी और प्रशासनिक कार्यवाही को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यूनियनों ने जताया आभार

प्रबन्ध निदेशक श्री पी०सी० ध्यानी और निगम प्रबंधन द्वारा कार्मिक हित में उठाए गए इन त्वरित और ऐतिहासिक कदमों पर समस्त यूनियन व एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। कर्मचारी संगठनों ने एक सुर में कहा कि इतने कम समय में लंबित पड़े मुद्दों का इतनी मुस्तैदी से निस्तारण होना निगम के इतिहास में एक अभूतपूर्व प्रयास है। यूनियनों ने प्रबन्ध निदेशक एवं पूरी मानव संसाधन टीम का विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए निगम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!