South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

उत्तराखंड STF के हत्थे चढ़ा नकली दवाओं के नेटवर्क का एक और शातिर, अब तक 13 गिरफ्तार

1 min read

उत्तराखंड STF के हत्थे चढ़ा नकली दवाओं के नेटवर्क का एक और शातिर, अब तक 13 गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में जीवन रक्षक दवाओं के नाम पर मौत का सामान बेचने वाले गिरोह के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने अपना शिकंजा और कस दिया है। एसटीएफ ने ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाइयां बनाने और बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब तक कुल 13 अभियुक्त सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं।

एसटीएफ की बड़ी कामयाबी: पंजाब से जुड़ा है कनेक्शन

​वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) एसटीएफ, श्री नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नकली दवाओं के संगठित अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए एसटीएफ की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसी क्रम में आज (04 फरवरी 2026) एसटीएफ ने मोहन वैद्य उर्फ मोंटी निवासी जीरकपुर (मोहाली, पंजाब) को देहरादून से गिरफ्तार किया है।

कैसे काम करता था यह गिरोह?

​जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का जाल बेहद गहरा है। पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त संतोष कुमार नकली रैपर, लेबल और क्यूआर कोड तैयार करता था। गिरफ्तार अभियुक्त मोहन वैद्य उर्फ मोंटी इन्हीं नकली लेबलों को दवाओं के बॉक्स पर लगाकर उन्हें बाजार में ब्रांडेड दवाओं के रूप में खपाने का काम करता था। यह गिरोह नामी कंपनियों की हूबहू नकल कर आम जनता की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा था।

डीजीपी के निर्देश पर ‘ऑपरेशन क्लीन’

​पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री दीपम सेठ के सख्त निर्देशों के बाद एसटीएफ ने नकली दवा नेटवर्क को नेस्तानाबूत करने के लिए कमर कस ली है। एसएसपी एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि केवल बनाने वाले ही नहीं, बल्कि बाजार में इन्हें बेचने और सप्लाई चैन में शामिल हर व्यक्ति की कुंडली तैयार की जा रही है।

थाना सेलाकुई से एसटीएफ को सौंपी गई थी विवेचना

​बता दें कि इस प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेचना थाना सेलाकुई से एसटीएफ को स्थानांतरित की गई थी। पूर्व में इस मामले में 12 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है और मोहन वैद्य की गिरफ्तारी इस कड़ी में 13वीं बड़ी सफलता है। पुलिस अब अभियुक्त के अन्य राज्यों में फैले नेटवर्क और आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • नाम: मोहन वैद्य उर्फ मोंटी
  • निवासी: मकान नंबर 181, शिवा एन्क्लेव, जीरकपुर, मोहाली (पंजाब)।

पुलिस टीम की उपलब्धि:

इस सफल कार्रवाई में उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने मैनुअल पुलिसिंग और तकनीकी सर्विलांस के जरिए अभियुक्त को दबोचा। एसटीएफ की इस कार्रवाई से दवा माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!