South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

कल 19 मई से यूपी में लू चलने मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान  19 से 21 मई तक ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत: मौसम विभाग*

1 min read

कल 19 मई से यूपी में लू चलने मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान 

19 से 21 मई तक ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत: मौसम विभाग*

*लखनऊ, 18 मई।*

कल 19 मई से प्रदेश के मौसम का मिजाज बदल सकता है कई स्थानों पर तेज हवाओं के चलने के साथ लू भी चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है जिस तरह से पूर्वानुमान जारी किया गया उसके मुताबिक फिलहाल जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी है को चलने की वजह से भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है साथ में तापमान में भारी वृद्धि भी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासन को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग और राहत एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा है।

*अस्पतालों में हीट स्ट्रोक वार्ड तैयार रखने के निर्देश*

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि संवेदनशील जिलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। वहीं सरकारी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। अस्पतालों में दवाओं, बेड और डॉक्टरों की उपलब्धता बनाए रखने के साथ एंबुलेंस सेवाओं को भी सक्रिय रखने को कहा गया है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था और बिजली आपूर्ति बाधित न होने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

*दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचें: सीएम योगी*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि अत्यधिक गर्मी और लू के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें। सीएम ने बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से पर्याप्त पानी पीने, हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर ढककर रखने की अपील की है।

*19 से 21 मई तक सबसे ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत*

मौसम विभाग ने बताया कि 19, 20 और 21 मई को प्रदेश के कई जिलों में अति उष्ण लहर चल सकती है। तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए योगी सरकार ने सभी जिलों को राहत और बचाव की तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी के चलते जिला प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी है खास तौर से अस्पतालों में व्यवस्था की जा रही है क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को सतर्क पर रहने के निर्देश दिए हैं मुख्यमंत्री के मुताबिक जिस तरह से मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके मध्य नजर सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है जिसमें जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम भी मौजूद है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!