बांग्लादेश के हाई कमिशन में कार्यालय में प्रोटोकॉल अधिकारी नरेंद्र की हुई मौत , बांग्लादेश के अधिकारी जांच में जुटे
1 min read


बांग्लादेश के हाई कमिशन में कार्यालय में प्रोटोकॉल अधिकारी नरेंद्र की हुई मौत , बांग्लादेश के अधिकारी जांच में जुटे
बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के ऑफिस में एक अधिकारी की मौत हो गई। चटोग्राम स्थित भारतीय उच्चायोग के ऑफिस में आज मंगलवार सुबह डेड बॉडी मिली है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेशी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय नरेंद्र के रूप में हुई, जो भारतीय दूतावास में प्रोटोकॉल सहायक के पद पर तैनात थे। मामले की जांच की जा रही है और बांग्लादेश के पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
बांग्लादेश के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं और घटना की जांच शुरू कर दी है फिलहाल नरेंद्र की मौत कैसे हुई इसको लेकर के कई एंगल से भी जांच की जा रही है जिस तरह से बांग्लादेश हाई कमिशन कार्यालय में कार्यरत प्रोटोकॉल अधिकारी नरेंद्र की मौत हुई है उसको लेकर फिलहाल जांच पड़ताल शुरू की जा रही है जिसकी सूचना दिल्ली हाई कमिश्नर को भी दे दी गई है विदेश मंत्रालय भी कर्मचारी की मौत को लेकर जानकारी जुटा रहा है
आपको बता दें कि बांग्लादेश के भारतीय हाई कमिशन में प्रोटोकॉल अधिकारी के तौर पर तैनात नरेंद्र की मौत के मामले में जानकारी होने पर विदेश मंत्रालय के भी अधिकारी बांग्लादेश सरकार से संपर्क कर रहे हैं और मामले की जांच करने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई की भी बात कही जा रही है क्योंकि बांग्लादेश में मौत हुई है ऐसे में बांग्लादेश सरकार इस मामले को लेकर भी जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।
बांग्लादेश हाई कमीशन के अधिकारी भी पूरे मामले को लेकर के सभी तरह की जानकारी को जुटा रहे हैं कि आखिर नरेंद्र की मौत कैसे हुई है क्या कोई परेशानी थी
ऐसे में सभी तरह की कानूनी कार्रवाई और विदेश मंत्रालय की तरफ से भी कदम उठाए जा रहे हैं बताया जा रहा है कि नरेंद्र की मौत को लेकर विदेश मंत्रालय के अधिकारी भी लगातार संपर्क में है और प्रोटोकॉल अधिकारी नरेंद्र की मौत की मामले में जानकारी जुटा रहे है।
