सिद्धार्थ अग्रवाल बने भाजपा महानगर अध्यक्ष
1 min read

सिद्धार्थ अग्रवाल बने भाजपा महानगर अध्यक्ष
ब्यूरो रिपोर्ट
भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के अध्यक्ष पद पर पुनः भाजपा संगठन ने सिद्धार्थ अग्रवाल पर अपना विश्वास वक्त करते हुए महानगर अध्यक्ष की घोषणा की।
सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने पूर्व के कार्यकाल में संगठन को सर्वोपरि मानते हुए संगठन के कार्य को बहुत ही सुचारु रुप से संगठन के द्वारा जो भी कार्य दिए जाते थे उन कार्यों को समय से पूर्व ही संपूर्ण करने की सदैव कोशिश करते थे और समय पूर्व कार्य संपन्न भी किया इसी श्रंखला में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश में प्रथम स्थान, सदस्यता अभियान में प्रथम स्थान ,बूथ सशक्तिकरण हो अथवा संगठन के निर्देशानुसार समस्त कार्यक्रम को महानगर अध्यक्ष एवं उनकी टीम ने निष्ठा पूर्वक किया लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत नगर निगम के चुनाव में महानगर देहरादून में 100 वार्डो में से 64 वार्डों पर भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की जीत हासिल हुई।
जन जन के नायक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर स्थापना अयोध्या धाम में श्री राम लला जी के प्राण प्रतिष्ठा के पूर्वक संध्या पर महानगर अध्यक्ष द्वारा परेड ग्राउंड में दो लाख 50 हजार दीप प्रज्वल कर उत्साह का वातावरण बनाया।
सिद्धार्थ अग्रवाल जी ने अपने कार्यकाल में पर्यावरण पर भी विशेष ध्यान देते हुए लगभग एक लाख पेड़ लगाए नवरात्रि में कन्या पूजन का कार्यक्रम बहुत ही वृहद स्तर पर किया ।