निर्वाचन सपन्न पदाधिकरियों ने जताई खुशी By सोहन सिंह
1 min read

निर्वाचन सपन्न पदाधिकरियों ने जताई खुशी
By सोहन सिंह
राजकीय शिक्षक संघ के विकासखंड नंदानगर का द्विवार्षिक अधिवेशन आज 9 अक्टूबर को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नंदानगर के सभागार में समपन्न हुआ. इस ब्लॉक अधिवेशन मे सम्पूर्ण ब्लॉक कार्यकारिणी नंदानगर का निर्विरोध निर्वाचन किया गया.
ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर यशवंत सिंह खत्री
ब्लॉक उपाध्यक्ष — मनोज हटवाल उपाध्यक्ष महिला के पद पर — मंजू खंडूडी,ब्लॉक मंत्री के पद पर कुलदीप राज ,संयुक्त मंत्री के पद पर केदार पंखोली सयुंक्त मंत्री महिला के पद पर- प्रभा मिंगवाल आय व्यय निरीक्षक के पद पर — दिवाकर रावत का निर्वाचन हुआ.
ब्लॉक संरक्षक के पद पर नवीन कार्यकारिणी के द्वारा सर्वसम्मति से श्री हेमवती नंदन मैंदोली जी को मनोनीत किया गया
ब्लॉक कार्यकारिणी नंदानगर के निर्विरोध निर्वाचित सभी सम्मानित साथियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें,पूर्ण विश्वास है कि, नवीन ब्लॉक कार्यकारिणी शिक्षक हित मे निरंतर प्रयासरत रहेगी.नंदानगर विकास खंड के सभी शिक्षक भाइयों एवं बहिनों का पुनः हार्दिक आभार जताया।
निवर्तमान कार्यकारिणी के ब्लॉक अध्यक्ष अतीश खंडूरी जी एवं उनकी पूरी टीम को शानदार आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाये दी।
इस अवसर पर राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष प्रदीप भंडारी, जिला मंत्री प्रकाश चौहान, जिला उपाध्यक्ष बृज मोहन सिंह रावत, जिला उपाध्यक्ष महिला सीमा पुंडीर, जिला संयुक्त मंत्री मोहन सिंह नेगी, जिला संगठन मंत्री बीरेंद्र सिंह नेगी, जिला संगठन मंत्री महिला मीनाक्षी सती, जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य गजेंद्र बिष्ट, मण्डलीय सदस्य दिनेश कुनियाल देवाल ब्लॉक के मंत्री संतोष बिष्ट उपस्थित रहे।