South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

देहरादून के दूल्हा बाजार में खूनी वारदात: समझौते के बाद भी आरोपी ने युवती को उतारा मौत के घाट, शहर में सनसनी

1 min read

 

देहरादून के दूल्हा बाजार में खूनी वारदात: समझौते के बाद भी आरोपी ने युवती को उतारा मौत के घाट, शहर में सनसनी

 

​देहरादून, 02 फरवरी 2026। राजधानी देहरादून का सबसे व्यस्ततम व्यापारिक केंद्र ‘पलटन बाजार’ आज उस वक्त दहल उठा, जब एक सिरफिरे युवक ने सरेआम एक युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत दूल्हा बाजार के पास एक संकरी गली में हुई। मृतका की पहचान गोविंदगढ़ निवासी (उम्र लगभग 22 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना ने शहर की सुरक्षा और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

​क्या है पूरी घटना?

​मिली जानकारी के अनुसार, मृतका दूल्हा बाजार स्थित एक दुकान में काम करती थी। सोमवार सुबह वह रोजाना की तरह काम पर आई थी। उसने बाजार की गली में अपने जीजा के घर के पास अपनी स्कूटी खड़ी की और जैसे ही वह पैदल दुकान की ओर बढ़ी, वहां घात लगाकर बैठे अभियुक्त आकाश कुमार ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला इतना अचानक और घातक था कि गुंजन को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोग जब तक मदद के लिए दौड़ते, आरोपी वहां से फरार हो गया। लहूलुहान युवती को तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

3 साल की जान-पहचान और ‘समझौते’ का खूनी अंत

​पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अभियुक्त आकाश (27 वर्ष) भी दूल्हा बाजार की एक दुकान में काम करता था। पिछले 3 वर्षों से गुंजन और आकाश के बीच जान-पहचान थी और आकाश अक्सर उसके घर आता-जाता था। जब गुंजन के परिजनों को इस बात का पता चला, तो उन्होंने आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच खुड़बुड़ा चौकी में एक समझौता पत्र भी लिखा गया था, जिसमें दोनों ने भविष्य में एक-दूसरे से कोई संबंध न रखने की बात कही थी।

​पुलिस की ‘सुस्ती’ या आरोपी की ‘चालाकी‘?

​घटना के पीछे पुलिस की एक बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है। मृतका ने महज दो दिन पहले (31 जनवरी) खुड़बुड़ा चौकी में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि आकाश उसे फिर से परेशान कर रहा है। पुलिस का कहना है कि वे आरोपी की तलाश में उसके घर और दुकान पर गए थे, लेकिन वह अपना फोन बंद कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसके परिजनों को हिदायत देकर काम खत्म कर दिया, जबकि आरोपी पिछले दो दिनों से शहर के अलग-अलग इलाकों में छिपकर गुंजन की हत्या की साजिश रच रहा था।

​बाजार बंद और आक्रोश

​दिनदहाड़े हुई इस हत्या के विरोध में पलटन बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। फिलहाल, एसएसपी देहरादून के मुताबिक आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। शहर में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

​यह हत्याकांड एक बार फिर याद दिलाता है कि ‘स्टॉकिंग’ (पीछा करना) को हल्के में लेना कितना जानलेवा साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!