South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

चमोली जिला क्रिकेट लीग: रोमांचक मुकाबले में न्यू स्टार गौचर जीता, पर अंकों के आधार पर ‘कर्ण शिला’ बना चैंपियन

1 min read

चमोली जिला क्रिकेट लीग: रोमांचक मुकाबले में न्यू स्टार गौचर जीता, पर अंकों के आधार पर ‘कर्ण शिला’ बना चैंपियन

सोहन सिंह

गौचर (चमोली): जनपद चमोली में क्रिकेट के प्रति दीवानगी और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्ण शिला क्रिकेट क्लब, कर्णप्रयाग ने सीनियर जिला क्रिकेट लीग 2025-26 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्ण शिला क्लब ने अपने 4 लीग मैचों में से 3 में जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए विजेता की ट्रॉफी उठाई। वहीं, न्यू स्टार क्रिकेट क्लब, गौचर 4 मैचों में 2 जीत के साथ उपविजेता रहा।

अंतिम मैच का रोमांच: मात्र 5 रन से चूका कर्णप्रयाग

​बीते 8 फरवरी को गौचर के खेल मैदान में लीग का अंतिम और निर्णायक मैच खेला गया। भले ही खिताब कर्णप्रयाग की झोली में गया, लेकिन अंतिम मैच बेहद रोमांचक रहा जिसमें न्यू स्टार क्रिकेट क्लब गौचर ने कर्ण शिला कर्णप्रयाग को महज 5 रनों के मामूली अंतर से पराजित किया।

​टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यू स्टार गौचर की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 5 विकेट पर 218 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अनुराग राणा (65 रन) और आयुष्मान (54 रन) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जबकि रोहित भंडारी ने 26 रनों का योगदान दिया। कर्ण शिला की ओर से गेंदबाजी में अमित मैखुरी ने 3 विकेट झटके।

​जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्ण शिला की टीम अमित मैखुरी के शानदार शतक (107 रन) और आशीष के 44 रनों के बावजूद 35 ओवर में 9 विकेट खोकर 213 रन ही बना सकी और लक्ष्य से कुछ कदम दूर रह गई। गौचर की ओर से ऋषभ और प्रियांशु ने 2-2 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की।

पुरस्कारों की बौछार

​शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए अनुराग राणा को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अमित मैखुरी को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के सम्मान से नवाजा गया। अन्य व्यक्तिगत पुरस्कारों में:

  • सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: अशोक पैलू
  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: अंशुल राणा
  • सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर: आयुष गुसांईं

दिग्गजों की उपस्थिति

​मैच के दौरान पर्वतीय क्रिकेट एसोसिएशन के जिला सचिव नरेंद्र साह, जिला अध्यक्ष पवन भंडारी, पूर्व अध्यक्ष श्रीमती किरण साह, जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप भंडारी समेत नवीन खंडूरी, प्रकाश बुटोला और तारा सिंह नेगी जैसे गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। अंपायरिंग की भूमिका नवीन खंडूडी और नागेंद्र नेगी ने बखूबी निभाई। इस आयोजन ने जनपद के युवाओं में खेल के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!