South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

गंगोत्री यमुनोत्री धाम के लिए हेल्प लाइन नबर जारी ,ड्रोन  से होगी गंगोत्री यमुनोत्री धाम की मॉनिटरिंग 19 अप्रैल कल खुलेंगे गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट

1 min read

गंगोत्री यमुनोत्री धाम के लिए हेल्प लाइन नबर जारी ड्रोन  से होगी गंगोत्री यमुनोत्री धाम की मॉनिटरिंग 19 अप्रैल कल खुलेंगे गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट

19 अप्रैल को श्री गंगोत्री श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं जिसको लेकर मुकम्मल तैयारी हो चुकी है विधि विधान के साथ दोनों धर्मों के कपाट कल 19 अप्रैल को खुल जाएंगे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ प्रदेश में चार धाम की यात्रा शुरू हो जाएगी अभी तक की यात्रा को लेकर जिस तरह का प्लान तैयार किया गया है उसके मुताबिक देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु सबसे पहले गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा करेंगे इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे जिस तरह से श्रद्धालुओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन कराया है उसके मुताबिक प्रदेश में भारी संख्या में श्रद्धालु आ सकते हैं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार चार धाम यात्रा की सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा निर्देश जारी कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधाना होने पाए प्रदेश सरकार की तरफ से चार धाम यात्रा के लिए सभी तरह की जन सुविधाओं को विकसित करने की बात कही गई है फिलहाल जो श्रद्धालु ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं वह हरिद्वार और ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं इसके लिए बाकायदा  कैंप की शुरुआत की गई है जिस तरह से भारी संख्या में श्रद्धालु देश-विदेश के यहां पर पहुंच रहे हैं ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश की आर्थिक की रीड कहे जाने वाली चार धाम की यात्रा आने वाले दिनों में और बढ़ेगी और भारी तादाद में श्रद्धालु आएंगे।

वही एडीजी लॉन आर्डर भी मुरुगेशन ने अधिकारियों के साथ में वार्ता करके सभी धर्मों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए श्री गंगोत्री श्री यमुनोत्री धाम में फिलहाल सीसीटीवी कैमरे ड्रोन से मॉनिटरिंग की जाएगी ताकि कहीं भी जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक कंट्रोल और लोन ऑर्डर की सिचुएशन में बेहतर इंतजाम किया जा सके

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने उत्तरकाशी में की श्री गंगोत्री धाम की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा *यात्रा मार्ग पर अभेद्य सुरक्षा, ड्रोन व CCTV से निगरानी* *हेल्पलाइन और रियल टाइम अपडेट से यात्रियों को मिलेगी सुविधा

चारधाम यात्रा-2026 को सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से *अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड- डॉ. वी. मुरुगेशन द्वारा 15 एवं 16 अप्रैल को उत्तरकाशी जनपद का दौरा कर यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा तथा गंगोत्री धाम एवं यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।


उन्होंने बताया कि कल 19 अप्रैल, 2026 को श्री गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा प्रारम्भ होगी। यात्रियों की सुरक्षित व सुगम यात्रा उत्तराखण्ड पुलिस एवं शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध पूर्ण कर लिए गए हैं।*

भीड़ एवं यातायात प्रबंधन के तहत यात्रा मार्ग के प्रमुख पड़ावों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। *भारी वाहनों के आवागमन को दिन में प्रतिबंधित* रखते हुए पार्किंग एवं होल्डिंग प्वाइंट्स पर क्षमता के अनुरूप वाहनों के सुव्यवस्थित संचालन की योजना लागू की गई है।

यात्रा मार्ग के संकरे मार्गों (नैरो पैच), ब्लैक स्पॉट एवं बॉटलनेक क्षेत्रों में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है तथा अतिरिक्त पुलिस बल एवं एसडीआरएफ टीमों की तैनाती की गई है। सुचारु यातायात संचालन हेतु मोटरसाइकिल, इंटरसेप्टर, हाईवे पेट्रोल यूनिट एवं क्रेन सहित आधुनिक संसाधनों की व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु *यात्रा मार्ग एवं धामों पर सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, DFMD एवं HHMD* लगाए गए हैं। साथ ही *एटीएस, बीडीएस एवं सीएपीएफ के जवानों की तैनाती* सुनिश्चित की गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर 7455939993 एवं 9411112976 जारी किए गए हैं।

 इसके अतिरिक्त उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से यात्रा, मौसम एवं मार्गों की स्थिति की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

यात्रा, मौसम तथा मार्गों की ‘रियल-टाइम’ स्थिति की अद्यतन जानकारी उत्तराखण्ड पुलिस ऐप, वेबसाइट और सोशल मीडिया

 के माध्यम से निरंतर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टिर रखी जा रही है। *भ्रामक खबरें प्रसारित करने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।*

चारधाम यात्रा *ड्यूटी में तैनात रहने वाले पुलिस बल की सुविधाओं और आवासीय व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है।* सम्पूर्ण यात्रा मार्गों पर सुचारु पुलिसिंग और जवानों के ठहराव के लिए विभिन्न थाना, चौकी एवं फैब्रिकेटेड बैरक स्थापित किए गए हैं, जिससे यात्रियों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,  कमलेश उपाध्याय सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!