Chardham yatra 2026 गंगोत्री यमुनोत्री धाम की खुले कपाट, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं में खासा। उत्साह
1 min read



Chardham yatra 2026 गंगोत्री यमुनोत्री धाम की खुले कपाट, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की पूजा अर्चना श्रद्धालुओं में खासा। उत्साह
उत्तराखंड आज से गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए हैं और इसी के साथ चार धाम यात्रा शुरू हो गई है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में शामिल हुए और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब उत्तरकाशी पहुंचे तो वहां पर उनका स्थानीय विधायक सुरेश चौहान एसपी कमलेश रमन और डीएम प्रशांत आर्य ने उनका स्वागत किया ।
सुविधा की जा रही विकसित
आज से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू हो गई है दो दिनों के लिए 24000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कर रखा है बद्रीनाथ केदारनाथ गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट के लिए अभी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तकरीबन 19 लाख श्रद्धालुओं ने कराया है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है जबकि सरकार ने आम श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए हरिद्वार ऋषिकेश विकास नगर के हरबर्टपुर में भी केंद्र खोला है जहां पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है पिछले दो दिनों में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है और इस तरह से प्रदेश में आने वाले श्रद्धालु लगातार रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम में विशेष पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि जिस तरह से आज से आज से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू हुई है अब 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम की यात्रा शुरू होगी बद्रीनाथ केदारनाथ की यात्रा शुरू होने के साथ प्रदेश में चारों धामों की यात्रा विधिवत शुरू हो जाएगी।
यात्रा में साथ पुलिस जवान है तैनात
सुरक्षा के लिए भी सरकार ने दावा किया है की पुख्ता इंतजाम किया गया है प्रदेश में चारों धामों की यात्रा के लिए 7000 से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया है सुरक्षा के वक्त इंतजाम किए गए हैं साथ ही ड्रोन के जरिए भी नजर रखी जा रही है हर 10 किलोमीटर पर पुलिस जवान को तैनात किया गया है ताकि किसी तरह से अगर कोई घटना दुर्घटना होती है तो उसकी तत्काल सूचना मिल सके दूसरी तरफ गढ़वाल रेंज के आईजी के कार्यालय में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जहां से गंगोत्री यमुनोत्री बद्रीनाथ केदारनाथ धाम की नजर रखी जा रही है और वहां से देखा जा रहा है कि किन इलाकों में किस तरह से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं अगर कहीं जाम की स्थिति हो रही है तो उसे पर भी नजर रखी जा रही है इसके लिए बाकायदा एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है
सरकार का दावा
सरकार का कहना है कि प्रदेश में चार धाम यात्रा सुगम और सुरक्षित सरल हो इसके लिए सभी तरह की व्यवस्थाएं की गई है और भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद को देखते हुए हर संभव सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू होने पर श्रद्धालुओं को बधाई दी और उनके मंगल यात्रा की कामना की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि चार धाम यात्रा सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित हो और साथ में सरकार हर संभव उनके लिए प्रबंध कर रही है।
ताकि कहीं किसी तरह से कोई परेशानी ना हो इसके लिए टोल फ्री नंबर को भी जारी किया गया है प्रदेश सरकार का कहना है कि जिस तरह से प्रदेश में चार धाम यात्रा की शुरुआत हुई है ऐसे में अब बद्रीनाथ केदारनाथ की यात्रा शुरू होने जा रही है और वहां भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं आपको बता दें कि आज से केदारनाथ धाम के लिए डोली फिलहाल रवाना हो गई है जो 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे ।
डोली पूरे विधि विधान के साथ वहां पहुंचेगी तो यात्रा को लेकर सरकार की तरफ से दिशा निर्देश भी है कि जो भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं वह पूरी तरह से प्रशासन का सहयोग करें और यात्रा के लिए सरकार इंतजाम किया गया है।
