South Asia 24×7 का मतलब पक्की खबर, देश और जहान की ताजातरीन खबरें,पत्रकारिता की नई आधारशिला, निष्पक्षता और पारदर्शिता अब, South Asia 24×7 पर खबर ग्राउंड जीरो से, मंझे हुए संवाददाताओं के साथ,हर जन मुद्दे पर, सीधा सवाल सरकार से ,सिर्फ South Asia 24 ×7 पर,पत्रकारिता की मजबूती के लिए जुड़िए हमारे साथ, South Asia 24×7 के यूट्यूब चैनल,फेसबुक और ट्विटर पर क्योंकि हम करते है बात मुद्दे की

South Asia24x7

Hindi News, Breaking News in Hindi, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi,South Asia24x7

फादर्स डे के खास मौके पर देहरादून में ‘प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव’ का भव्य शुभारंभ, दूनवासियों को मिली आधुनिक किचन सॉल्यूशंस की नई सौगात

1 min read

फादर्स डे के खास मौके पर देहरादून में ‘प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव’ का भव्य शुभारंभ, दूनवासियों को मिली आधुनिक किचन सॉल्यूशंस की नई सौगात

​ आकर्षक ऑफर्स, उपहार और पारिवारिक मनोरंजन गतिविधियों के साथ ग्रैंड ओपनिंग समारोह” का सफल आयोजन; ग्राहकों को मिलेगा 60% तक का भारी डिस्काउंट।

देहरादून, 21 जून 2026: स्मार्ट किचन और भरोसेमंद घरेलू उपकरणों के क्षेत्र में देश के अग्रणी ब्रांड ‘प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव’ ने आज फादर्स डे के शुभ अवसर पर राजधानी देहरादून में अपने नए प्रीमियम शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। जाखन, राजपुर रोड स्थित स्काईकिंग परिसर में आयोजित इस “ग्रैंड ओपनिंग समारोह” को “हर पिता के प्यार, ताकत और साथ का जश्न” थीम के साथ बेहद अनूठे अंदाज में मनाया गया। यह नया स्टोर दूनवासियों के लिए आधुनिक घरेलू उपकरणों और बेहतरीन किचन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में एक शानदार सौगात लेकर आया है। उद्घाटन के इस विशेष मौके पर परिवारों के लिए कई मनोरंजक गतिविधियों, विशेष लॉन्च ऑफर्स और आकर्षक उपहारों की व्यवस्था की गई।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती विनोद उनियाल (उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद्, उत्तराखण्ड) ने शिरकत की और रिबन काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव टीम की ओर से सेल्स मैनेजर मोहित, रचिता अग्रवाल, ऋतुराज द्विवेदी और नेहा खन्ना सहित शहर के कई गणमान्य लोग और ग्राहक मौजूद रहे।

देहरादून में पहली बार: ‘डोर स्टेप सर्विस’ की बड़ी शुरुआत

​शुभारंभ के अवसर पर कंपनी के प्रतिनिधियों ने स्टोर की विशेषताओं और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को आधुनिक किचन और घरेलू उपयोग के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है। उन्होंने दूनवासियों के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा:देहरादून में ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रेस्टीज एक्सक्लूसिव की ओर से ग्राहकों के लिए ‘डोर स्टेप सर्विस’ (घर पर सेवा) की सुविधा शुरू की जा रही है। अब ग्राहकों को किसी भी तकनीकी सहायता या सर्विस के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। यह नया शोरूम उपभोक्ताओं को न केवल एक प्रीमियम शॉपिंग अनुभव देगा, बल्कि नवीनतम तकनीक और बेहतरीन डिज़ाइन वाले उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला भी पेश करेगा।”

‘स्पिन द व्हील’ और ‘एनीथिंग फॉर एनीथिंग’ एक्सचेंज ऑफर का धमाल

​ग्रैंड ओपनिंग को ग्राहकों के लिए बेहद किफायती और यादगार बनाने के लिए कई धमाकेदार ऑफर्स की शुरुआत की गई है। इस शुभारंभ अवसर पर ग्राहकों के लिए “एनीथिंग फॉर एनीथिंग” (Anything for Anything) एक्सचेंज ऑफर लॉन्च किया गया है। इसके तहत ग्राहक किसी भी ब्रांड के अपने पुराने कुकवेयर या घरेलू उत्पाद को लाकर, प्रेस्टीज के नए और आधुनिक उत्पादों पर 60 प्रतिशत तक की भारी छूट का लाभ उठा सकते हैं।

​इसके अलावा, स्टोर पर आए परिवारों के मनोरंजन के लिए “स्पिन द व्हील” (Spin the Wheel) गतिविधि आयोजित की गई, जो पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इस गेम के माध्यम से कई भाग्यशाली ग्राहकों को 4,999 रुपये की कीमत वाला ब्रांड न्यू ‘एयर फ्रायर’ मुफ्त जीतने का सुनहरा अवसर मिला। इसके साथ ही लॉन्च डे पर विशेष डिस्काउंट और एक्सक्लूसिव गिफ्ट्स पाकर ग्राहकों के चेहरे खिल उठे।

स्वस्थ और आधुनिक जीवनशैली की ओर बढ़ते कदम

​मुख्य अतिथि श्रीमती विनोद उनियाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक युग में महिलाओं और परिवारों के समय की बचत के लिए स्मार्ट किचन गैजेट्स बेहद जरूरी हो गए हैं। प्रेस्टीज ने हमेशा से भारतीय परिवारों का भरोसा जीता है और जाखन में खुला यह नया आउटलेट स्थानीय लोगों को विश्वस्तरीय उत्पाद बेहद सुलभता से उपलब्ध कराएगा।

​लॉन्चिंग के पहले ही दिन शोरूम में ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने विशेष रूप से फादर्स डे के दिन परिवार के साथ आकर इस शानदार खरीदारी अनुभव और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!