उत्तराखंड के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का हुआ निधन
1 min read

उत्तराखंड के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का हुआ निधन
ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून
उत्तराखंड राज्य के वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी का निधन हो गया है राजधानी देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में काफी दिनों से उनका इलाज चल रहा था 84 साल की उम्र में उन्होंने मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली ।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखण्ड महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। राज्य निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को चिरकाल तक याद रखा जाएगा।
वाहेगुरु! उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान…
— LT GENERAL GURMIT SINGH (Retd) (@LtGenGurmit) May 9, 2023
हाल के दिनों में उनका रेगुलर इलाज मैक्स हॉस्पिटल से चल रहा था काफी दिनों से मैक्स हॉस्पिटल में उन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया था
राज्य निर्माण की अग्रणीय नेत्री वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार है।
भगवान पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विनम्र श्रद्धांजलि ! pic.twitter.com/IzIYL7gpA3— Mahendra Bhatt (@mahendrabhatbjp) May 9, 2023
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी महिला आयोग के पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी के निधन पर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की है उन्हें उत्तराखंड राज्य का हितेषी बताया है और उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
राज्य निर्माण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में… pic.twitter.com/rv881tJvx3
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) May 9, 2023
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी के निधन पर शोक जताया है और अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया ।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी जी के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार पाकर मन दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें।
ॐ शांति pic.twitter.com/oiUoSJt7MH— Satpal Maharaj (@satpalmaharaj) May 9, 2023
आपको बता दें कि हाल के दिनों में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी से मिलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मैक्स हॉस्पिटल गए थे और उनका कुशल क्षेम जाना था इलाज के लिए उन्होंने हॉस्पिटल के डॉक्टर से भी बातचीत की थी राज्य आंदोलनकारी प्रदीप कुकरेती का कहना है कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान सुशीला बलूनी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था और आंदोलन को लक्ष्य तक पहुंचाया था उनका कहना है कि पूरे प्रदेश में सुशीला बलूनी के निधन से शोक की लहर है उनका निधन उत्तराखंड राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है उनका योगदान उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।
उत्तराखंड की प्रमुख राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुशीला बलूनी जी के निधन का अत्यंत दुखद समाचार मिला।
मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं।राज्य और समाज के लिए श्रीमती बलूनी जी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। pic.twitter.com/Cz4l8JOCSD
— Ajay Bhatt (@AjaybhattBJP4UK) May 9, 2023
उनका कहना है कि उत्तराखंड गठन लेकर के प्रदेश में विकास योजनाओं तक लगातार वे अधिकारियों से विचार वमर्श करती रहती थी सरकार और जनता के बीच सेतु की तरह से काम करती थी उनके निधन से राज आंदोलनकारी दुखी है और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं। सुशीला बलूनी का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उत्तराखंड की वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी जी के निधन की खबर अत्यंत ही दुःखद है।
पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में श्रीमती सुशीला बलूनी के योगदान को सदैव याद रखा जायेगा।
ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति दें pic.twitter.com/zDClMRqdly— Yashpal Arya🇮🇳 (@IamYashpalArya) May 9, 2023
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत राज्य आंदोलनकारी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और तमाम वरिष्ठ जनों ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया है।